मशहूर एक्टर और कॉमेडियन को रेप और सेक्शुअल असॉल्ट के जुर्म में सजा, 10 साल खानी होगी जेल की हवा

ब्रिटिश कॉमेडियन और अभिनेता रसेल ब्रांड को रेप और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में दोषी ठहराते हुए 10 साल 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। लंदन की एक अदालत ने उन्हें सजा सुनाई है।

मशहूर एक्टर-कॉमेडियन रेप और सेक्शुअल असॉल्ट में दोषी, 10 साल की सजा | Image: ANI

ब्रिटिश एक्टर, कॉमेडियन और पूर्व ब्रॉडकास्टर रसेल ब्रांड (Russell Brand) को रेप और सेक्शुअल असॉल्ट के लिए 10 साल और छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक रिपोर्ट के माध्यम से बताया कि सोमवार को लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज जोएल बेननाथन ने सजा सुनाई। ब्रांड को करीब 20 साल पुराने मामलों में एक महिला से रेप और तीन अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया था, जिसके बाद अब कोर्ट का फैसला आया है।

बलात्कार के एक और यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी

गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें एक बलात्कार के और तीन अन्य महिलाओं के यौन उत्पीड़न के में दोषी ठहराया था। जज जोएल बेननाथन ने फैसला सुनाते हुए रसेल ब्रांड से कहा कि वह एक "यौन शिकारी" हैं, जिन्होंने "लगातार कई झूठ" बोले। इसके अलावा, जज ने रसेल ब्रैंड के "बेहद अहंकार" की ओर भी इशारा किया। साथ ही, उन्होंने ब्रांड के सहयोगियों को भी आड़े हाथों लिया, जो उनके इस "भयानक बर्ताव" को बढ़ावा देते थे।

1999-2009 के बीच रेप और सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप

रसेल ब्रांड पर 1999 से 2009 के बीच अलग-अलग जगहों पर तीन महिलाओं के साथ रेप करने का आरोप है। एक कथित पीड़िता ने उन पर ओरल रेप के अलावा सेक्शुअल असॉल्ट का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा, उन पर 2001 में MTV के UK ऑफिस में गलत हरकत की कोशिश और 2009 में सेक्सुअल असॉल्ट का भी आरोप लगा था।

November 5, 2026

सुनवाई के दौरान ब्रांड की पत्नी भी थी मौजूद

सुनवाई के दौरान ब्रांड की पत्नी, लॉरा ब्रांड भी मौजूद थीं, जिन्होंने ट्रायल के दौरान सबूत भी दिए। उन्होंने अपने पति को बहुत ध्यान रखने वाला और दयालु बताया, और जूरी से कहा, मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। हालांकि, ब्रांड ने सुनवाई के दौरान अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था।

ये भी पढ़ें: 'यूक्रेन-रूस युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत हर संभव मदद को तैयार...', PM मोदी ने बताया राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 9 November 2026 at 21:28 IST