अपडेटेड 20 December 2024 at 07:42 IST

कार्तिक आर्यन से यामी गौतम तक... रिपब्लिक के 'संगम' में शामिल होंगी मनोरंजन जगत की ये हस्तियां

मनोरंज जगत की कई दिग्गज हस्तियां रिपब्लिक भारत के 'संगम' में शिरकत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगी। जानिए गेस्ट लिस्ट में कौन-से बड़े नाम शामिल हैं...

Follow :  
×

Share


R Bharat Sangam | Image: Republic

R Bharat Sangam 2024: रिपब्लिक भारत का मंच सजकर पूरी तरह से तैयार है। आज (20 दिसंबर) को रिपब्लिक भारत 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का आयोजन करने जा रहा है। रिपब्लिक मीडिया हाउस, सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में 'संगम' का आयोजन होगा, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

'संगम' के मंच पर साहित्य, कला, संगीत, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत के दिग्गज होंगे। गेस्ट लिस्ट में बड़े नाम शामिल रहे। वहीं, बात मनोरंजन जगत की करें तो कार्तिक आर्यन से लेकर यामी गौतम समेत कई हस्तियां आयोजन का हिस्सा बन चार चांद लगा सकती हैं।

मनोरंजन जगत की ये बड़ी हस्तियां कर सकती हैं शिरकत-

  • एक्टर कार्तिक आर्यन
  • एक्टर अनुपम खेर
  • गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन
  • एक्टर अन्नू कपूर
  • एक्ट्रेस यामी गौतम
  • एक्टर विक्रांत मेसी
  • एक्टर रघुबीर यादव
  • भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह
  • भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी
  • हास्य कलाकार सुरेंद्र शर्मा
  • कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस
  • लोक गायिका मालिनी अवस्थी
  • गीतकार प्रसून जोशी

यहां देखें घर बैठे लाइव

'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का लाइव टेलीकास्ट शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से रिपब्लिक भारत चैनल पर होगा। हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जहां यूजर्स को इससे जुड़ा हर अपडेट लगातार मिलता रहेगा। इसके अलावा हमारी वेबसाइट पर भी आप पढ़ सकेंगे।

कला जीवंत चित्रों का वर्णन है, जो लोककथाओं-संस्कृति और भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है। कलात्मक अभिव्यक्ति की कोई सीमा नहीं होती। फिर चाहे बात भावपूर्ण साहित्य की हो या फिर सुंदर नृत्य की। रिपब्लिक भारत के इस संगम का भी लक्ष्य साहित्य, सुर और शक्ति के जरिए भारत के लोगों के बीच सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाना है।

यह भी पढ़ें: R. भारत संगम: रिपब्लिक भारत के मंच पर सुर और साहित्य जगत के दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 December 2024 at 07:38 IST