अपडेटेड 19 December 2024 at 14:51 IST
R. भारत संगम: रिपब्लिक भारत के मंच पर सुर और साहित्य जगत के दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क भारत की कलात्मक आत्मा, साहित्य, संगीत और शक्ति की मिसाल आपके समक्ष लेकर आ रहा है। रिपब्लिक भारत संगम में कई हस्तियां शिरकत करेंगी।
- भारत
- 4 min read

Republic Bharat Sangam 2024: भारत की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए रिपब्लिक भारत 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का आयोजन करने जा रहा है। शुक्रवार, 20 दिसंबर को रिपब्लिक मीडिया के नोएडा सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में रिपब्लिक भारत संगम का आयोजन होगा। इस दौरान रिपब्लिक के मंच पर सुर और साहित्य जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा।
कला जीवंत चित्रों का वर्णन है, जो लोककथाओं-संस्कृति और भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है। कलात्मक अभिव्यक्ति की कोई सीमा नहीं होती। फिर चाहे बात भावपूर्ण साहित्य की हो या फिर सुंदर नृत्य की। रिपब्लिक भारत के इस संगम का भी लक्ष्य साहित्य, सुर और शक्ति के जरिए भारत के लोगों के बीच सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाना है।
रिपब्लिक भारत संगम में शामिल होंगी कई हस्तियां
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क भारत की इसी कलात्मक आत्मा, साहित्य, संगीत और शक्ति की मिसाल आपके समक्ष लेकर आ रहा है। रिपब्लिक भारत संगम में कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। खास मेहमानों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, एक्टर अनुपम खेर, गायिका स्वाति मिश्रा, कवयित्री अनामिका अंबर जैन, कथक नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह, हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, एक्टर रघुबीर यादव, एक्टर अनु कपूर समेत कई नाम शामिल हैं।
रिपब्लिक भारत संगम की गेस्ट लिस्ट
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
कथक नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह
गायिका स्वाति मिश्रा
सच्चिदानंद जोशी
हास्य कलाकार सुरेंद्र शर्मा
कवियत्री अनामिका अंबर जैन
दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी
दास्तानगो प्रज्ञा शर्मा
भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी
कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस
भजन गायक कन्हैया मित्तल
अभिनेत्री यामी गौतम
आईपीएस संजुक्ता पराशर
खो-खो खिलाड़ी नसरीन शेख
लोक गायिका मालिनी अवस्थी
अभिनेता विक्रांत मेस्सी
गीतकार प्रसून जोशी
अभिनेता अनुपम खेर
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
अभिनेता अन्नू कपूर
अभिनेता रघुबीर यादव
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी
अभिनेता कार्तिक आर्यन
Advertisement
संगम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई स्पॉन्सर आगे आए हैं। Canara Bank ने इसे प्रजेंट किया है और कार्यक्रम को Maruti Suzuki ने को-प्रजेंट किया है। जबकि प्रोग्राम Reliance Digital, Ravin Group और Incredible India द्वारा संचालित किया जा रहा है। साथ ही Lux Inferno और Nayra Energy द्वारा इसे सह संचालित किया जा रहा है। Parul University हमारा नॉलेज पार्टनर है, जबकि यूपी सरकार स्टेट पार्टनर है। हमारा सेलिब्रेशन पार्टनर Radico है जबकि हमारा स्पेशल पार्टनर Rungta Steel, Commander Slimhide और Kho Kho World Cup 2025 है। स्टायलिंग पार्टनर बनने के लिए Manyavar Mohey को हमारा विशेष धन्यवाद। Radio City को रेडियो पार्टनर बनकर इसे यादगार बनाने के लिए धन्यवाद।
रिपब्लिक भारत संगम 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग यहां होगी-
Advertisement
R. भारत लाइव टीवी- https://www.republicbharat.com/livetv/
R. भारत वेबसाइट- https://www.republicbharat.com
R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/@RepublicBharat
X- https://x.com/Republic_Bharat
Facebook- https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/
Instagram- https://www.instagram.com/republicbharat/
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 18 December 2024 at 16:07 IST