अपडेटेड 6 March 2026 at 11:31 IST
Oscars 2026: रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे के साथ प्रेजेंटर बनेंगी Priyanka Chopra, दुनिया भर में चर्चा
Oscars 2026: भारतीय सिनेमा से निकलकर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक बार फिर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए एकेडमी ने प्रेजेंटर्स की आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसमें प्रियंका का नाम प्रमुखता से शामिल है।
Oscars 2026: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर विश्व सिनेमा के सबसे बड़े मंच पर भारत का मान बढ़ाने के लिए तैयार हैं। आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाले 98वें अकादमी पुरस्कार में प्रियंका बतौर प्रेजेंटर नज़र आएंगी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने पुष्टि की है कि वह रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे जैसे हॉलीवुड दिग्गजों के साथ मंच साझा करेंगी।
प्रियंका की ऑस्कर में वापसी
यह दूसरी बार है जब प्रियंका ऑस्कर के मंच पर प्रस्तुति देंगी; इससे पहले उन्होंने 2016 में 88वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। प्रियंका ने इस उपलब्धि की खुशी अपने प्रशंसकों के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, '2026 अकादमी पुरस्कार'भारतीय सिनेमा के लिए पिछला कुछ समय ऑस्कर के लिहाज से शानदार रहा है। 2023 में दीपिका पादुकोण ने बतौर प्रेजेंटर मंच संभाला था, और उसी साल 'आरआरआर' के गाने 'नातु नातु' ने इतिहास रचा था। प्रियंका का यह नामांकन वैश्विक स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित करता है।
'सिनर्स' ने तोड़े रिकॉर्ड्स
इस साल के नामांकन में रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' ने तहलका मचा दिया है। फिल्म ने कुल 16 नामांकन हासिल कर एक नया सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया है। इसने 'टाइटैनिक', 'ऑल अबाउट ईव' और 'ला ला लैंड' जैसी कालजयी फिल्मों के 14 नामांकनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होने वाले इस समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन करेंगे।
ये भी पढ़ें - बल्ले के बाद अब बार्बी के साथ रचा इतिहास, Smriti Mandhana बनीं दुनिया की पहली क्रिकेटर ‘Barbie’
मुख्य श्रेणियों में कड़ी टक्कर
इस साल की दावेदारी काफी दिलचस्प है, जहां अनुभवी निर्देशकों और कलाकारों के बीच मुकाबला है।
वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशक रयान कूगलर 'सिनर्स' के साथ पॉल थॉमस एंडरसन 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और क्लोई झाओ 'हैमनेट' जैसे दिग्गज रेस में हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो को 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उन्हें माइकल बी. जॉर्डन और टिमोथी चालमेट से कड़ी टक्कर मिल रही है। अगर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की बात करें तो एम्मा स्टोन एक बार फिर दौड़ में हैं, उनके साथ जेसी बकले और केट हडसन जैसी प्रतिभाएं शामिल हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 11:31 IST