अपडेटेड 2 July 2025 at 10:42 IST

लंदन की सड़क पर पति निक जोनस संग झूमी प्रियंका चोपड़ा, फिर लगाया गले; फैंस का दिल जीत रहा प्यारा VIDEO

Priyanka Chopra-Nick Jonas: निक जोनस में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका और प्रियंका का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। वो लंदन की सड़क पर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Priyanka Chopra- Nick Jonas | Image: Instagram

Priyanka Chopra- Nick Jonas: ग्लोबल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' से चर्चा में हैं, जो 2 जुलाई को भारत में अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो लंदन की सड़कों पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें उनके पति निक जोनस का भी साथ उन्हें मिल रहा है। ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांटिक साइड अक्सर ही देखने को मिलता रहता है। दोनों खुलकर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। अब निक जोनस ने प्रियंका संग डांस का एक वीडियो चर्चाएं बटोर रहा है।

लंदन की सड़क पर थिरकीं प्रियंका

निक जोनस ने लंदन में डेट नाइट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें प्रियंका चोपड़ा अपने पति संग मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को उन्होंने ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर से ठीक पहले शूट किया। इसमें एक्ट्रेस को फ्रिंज वाली मैक्सी ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कैमिला कैबेलो का हिट सॉन्ग 'बम बम' बज रहा है और इस पर प्रियंका लंदन की सड़क पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के अंत में निक भी उनका साथ देने के लिए आते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे के गले लगाते हैं।

वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

वीडियो शेयर करते हुए निक ने लिखा, "हेड्स ऑफ स्टेट के लंदन प्रीमियर के लिए डेट नाइट।" सोशल मीडिया पर फैंस प्रियंका-निक के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यह सबसे प्यारी चीज है जो मैंने देखी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "दोनों बहुत शानदार दिख रहे हो।" एक और यूजर ने कहा, "ये सबसे बेस्ट कपल हैं।"

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की बात करें तो ये 2 जुलाई को रिलीज हो गई है। फिल्म में प्रियंका के अलावा जॉन सीना, इदरीस एल्बा और जैक क्विड भी नजर आ रहे हैं। इसका निर्देशन इल्या नैशुल्लर ने किया है।

यह भी पढ़ें: भारत में 2 महीने के बैन के बाद फिर दिखा PAK एक्ट्रेस Mawra Hocane का इंस्टाग्राम अकाउंट, यूजर्स हैरान


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 July 2025 at 10:42 IST