अपडेटेड 21 January 2026 at 17:16 IST
VIDEO: पवन सिंह बर्थडे पार्टी में हुए आगबबुला, शख्स को मारने के लिए दौड़े, आखिर ऐसा क्या कमेंट किया उसने कि पावर स्टार को आया गुस्सा?
भोजपुरी के पावर स्टार पविन सिंह का विवादों से गहरा नाता है। वह अपने प्रोफेशनल काम के कारण जितना लोगों का प्यार बटोरते हैं, उतना ही निजी जीवन के कारण लोगों की आलोचनाओं का शिकार होते हैं।
Pawan Singh Video: भोजपुरी के पावर स्टार पविन सिंह का विवादों से गहरा नाता है। वह अपने प्रोफेशनल काम के कारण जितना लोगों का प्यार बटोरते हैं, उतना ही निजी जीवन के कारण लोगों की आलोचनाओं का शिकार होते हैं। बीते मंगलवार (20 जनवरी 2026) को भी कुछ ऐसा ही हुआ। लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल बर्थडे सेलिब्रेशन उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब भोजपुरी जगत के 'पावर स्टार' पवन सिंह अपना आपा खो बैठे।
पवन सिंह अपने दोस्त और सिंगर गुंजन सिंह के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में उनकी मां और हीरोइन महिमा सिंह भी शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान जब पवन सिंह मंच पर अपनी जादुई आवाज से समां बांध रहे थे, तभी भीड़ के बीच से आई एक तीखी टिप्पणी ने पूरे माहौल का रंग बिगाड़ दिया। खुशनुमा संगीत का माहौल पल भर में तनाव में तब्दील हो गया।
कमेंट करने वाले को मारने के लिए बढ़े पवन सिंह
प्रत्यक्षदर्शियों और वहां मौजूद मेहमानों के अनुसार, पवन सिंह मंच पर अपने सुपरहिट गाने गा रहे थे और प्रशंसक झूम रहे थे। इसी बीच दर्शकों में मौजूद एक युवक ने कुछ ऐसा कह दिया जो पवन सिंह को नागवार गुजरा। उस टिप्पणी को सुनते ही पवन सिंह का पारा चढ़ गया। वे इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने तत्काल गाना बीच में ही रोक दिया और उस युवक को सबक सिखाने के लिए तेजी से उसकी ओर बढ़ने लगे। सुपरस्टार का यह उग्र रूप देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।
पवन सिंह सख्स को मारने के लिए आगे की तरफ बढ़े, तबतक उनके आसपास खड़े गार्ड ने उन्हें समझा कर मामले को शांत कराया। पार्टी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पवन सिंह के वीडियो पर रिएक्शन
पवन सिंह के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'पी रखी है।' एक ने कहा, '70 वाली फ्रूटी असर कर गई है।' एख ने लिखा, 'उसे छोड़ दो, नशा उतार देगा।' एक ने लिखा, 'शेर हमेशा शेर रहेगा, पावर स्टार जी।' एक ने लिखा, 'फैंस पर गुस्सा नहीं हुए थे। कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे, उस पर हुए थे।' एक ने लिखा, 'आजकल लोग आग से कम पवन सिंह से ज्यादा जल रहे हैं।'
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 January 2026 at 17:16 IST