अपडेटेड 19 February 2026 at 08:29 IST
यूट्यूबर ने की दो शादियां, दोनों पत्नी एक साथ प्रेग्नेंट, अब एक के मिसकैरेज से टूटा परिवार, रो-रोकर हुआ बुरा हाल- VIDEO
Youtuber Sunny Rajput: यूट्यूबर सनी राजपूत ने दो शादियां की हैं। वो अपनी दोनों पत्नियों रूप और मानसी के साथ रहते हैं। कुछ समय पहले सनी ने बताया था कि उनकी दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट हैं। अब यूट्यूबर ने खुलासा किया उनकी एक पत्नी का मिसकैरेज हो गया है।
Youtuber Sunny Rajput: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लेकर अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं। वह चार बच्चों के पिता हैं और पांचवें बच्चे का भी घर में स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अरमान की तरह एक और यूट्यूबर हैं, जो ऐसी ही दो शादियां को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इनका नाम हैं सनी राजपूत, जो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने भी दो शादियां की हैं और दोनों पत्नियां एक साथ रहती हैं। सनी इन दिनों इसलिए काफी लाइमलाइट में हैं क्योंकि अरमान की तरह उनकी भी दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट थीं। हालांकि अब सनी ने वीडियो शेयर कर एक पत्नी का मिसकैरेज होने की बात कही है।
सनी राजपूत की पहली पत्नी का नाम रूप राजपूत और दूसरी का मानसी राजपूत है। ये लोग भी अक्सर फैमिली व्लॉग बनाते हैं, जिसमें उनकी एक बेटी अराध्या भी नजर आती हैं। सनी ने कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम और यूट्यूबर पर वीडियो पोस्ट कर अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। वे लगातार बता रहे थे कि प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे उनकी दोनों पत्नियां एक-दूसरे का ख्याल रख रही हैं।
सनी की दूसरी पत्नी मानसी का हुआ मिसकैरेज
यूट्यूब पर सनी राजपूत ने एक नया व्लॉग पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारा छोटा बेबी अब नहीं रहा।" वीडियो में यूट्यूबर बताते हैं कि उनकी दूसरी पत्नी मानसी की प्रेग्नेंसी को तीन महीने पूरे हो गए हैं और वो अल्ट्रासाउंड के लिए जा रहे हैं। वीडियो में फिर आगे वो बताते हैं कि डॉक्टर ने उन्हें बताया कि मानसी के पेट में जो बच्चा पल रहा था, उसकी हार्टबीट नहीं आ रही है। इसके बाद सनी की दोनों पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है।
बच्चे के अबॉर्शन से मानसी पूरी तरह से टूट जाती हैं और फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इसके बाद सनी, रूप और पूरा परिवार मिलकर मानसी को समझाने और उन्हें संभालने की कोशिश करता दिख रहा है।
दो शादियों और पत्नियों को लेकर रहते हैं सुर्खियों में…
सनी भी यूट्यूबर अरमान मलिक की तरह दो शादियों को लेकर सुर्खियां में रहते हैं। दो साल पहले अरमान की भी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक साथ प्रेग्नेंट हुई थीं। ऐसे में लोग सनी की तुलना करते हुए यह भी कहते हैं कि वो अरमान को कॉपी करते हैं।
सनी के यूट्यूब पर 87.7K से ज्यादा सब्सक्राइर्ब्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके 481K फॉलोअर्स हैं। सनी ने यूट्यूब पर 'ट्रूथ ऑफ टू वाइफ' नाम से एक फिल्म भी रिलीज की है, जिसमें उन्होंने अपनी और दोनों पत्नियों की कहानी सुनाई है।
दिलचस्प हैं इनकी लव स्टोरी
सनी की जिंदगी में पहले रूप की एंट्री हुई थी। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनकी फैमिली को यह रिश्ता मंजूर नहीं हुआ। इसके चलते रूप और सनी की राहें जुदा हो गई। एक दिन कॉलेज फेस्ट में सनी की मुलाकात मानसी से हुई। रूप को भूलाने और मूव ऑन करने के लिए सनी, मानसी के करीब आ गए। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए।
एक दिन फिर सनी की मुलाकात रूप से हुई, लेकिन इस दौरान दोनों को साथ में फैमिली ने देख लिया। इसके बाद रूप के परिवार ने उनको घर से निकाल दिया। तब सनी ने रूप को अपनाने की बात कही। मानसी ने सनी से दूरियां बना ली। रूप और सनी से शादी भी कर ली। दूसरी ओर सगाई टूटने के बाद मानसी से कोई शादी नहीं कर रहा होता है। तब रूप ने अपने पति सनी को मानसी से शादी करने को कहा। रूप कहती हैं कि गलती तीनों की है, तो एक क्यों भुगते। ऐसे में सनी ने मानसी से दूसरी शादी कर ली और अब तीनों एक साथ रहते हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 08:29 IST