'क्या आंटी ही डॉक्टर डूम हैं?', थिएटर के बाहर थोर का हथौड़ा घुमाती महिला का VIDEO वायरल, आए मजेदार रिएक्शन

Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक महिला को थोर के हथौड़े ‘Mjolnir’ के साथ स्क्रीन पर एक गेम खेलते देखा जा सकता है। थिएटर के एग्जिट पर फैंस के लिए एक मिनी मार्वल यूनिवर्स बनाया गया है।

Viral Video | Image: X

Viral Video: एवेंजर्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। हाल ही में, भारत में इस आइकॉनिक सीरीज से जुड़ा एक इवेंट रखा गया था जिसमें फैंस की भीड़ लग गई। इस इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में एक महिला को थोर के हथौड़े ‘Mjolnir’ के साथ स्क्रीन पर एक गेम खेलते देखा जा सकता है। इसके बगल में एक आदमी भी खड़ा था। 

थोर के हथौड़े संग दिखी महिला

इस वायरल वीडियो को @theprayagtiwari नाम के एक एक्स यूजर ने शेयर किया है जो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लग रहा है कि ये किसी फैन इवेंट के दौरान है जहां बैकग्राउंड में एक बोर्ड पर लिखा था- अनलॉक द अल्टीमेट सुपरहीरो बैटल। सामने आई जानकारी की माने तो, ये इवेंट एक थिएटर के बाहर हुआ था जिसकी एग्जिट पर फैंस के लिए एक मिनी मार्वल यूनिवर्स बनाया गया था। 

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वो महिला सामने स्क्रीन पर नजर आ रही थी और वो थोर के हथौड़े से शायद कैप्टन अमेरिका के हेल्मेट को अपने सिर पर पहनाने की कोशिश कर रही थी। उसके गेम खेलने की एक छोटी सी क्लिप अब वायरल हो रही है जिसपर लोग तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

आंटी को देख लोगों के मजेदार रिएक्शन

एक यूजर ने वीडियो पर लिखा- ‘क्या आंटी ही डॉक्टर डूम हैं’। तो दूसरा यूजर कमेंट करता है- ‘एवेंजर्स में आंटी की एंट्री’। तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘अब तो थानोस भी डर जाएगा’। एक यूजर ये भी लिखता है- ‘थोर को कंपटीशन मिल गया’। वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। बहुत से फैंस इस इवेंट की लोकेशन भी मांग रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 Controversy: पगड़ी पहने सिगरेट पीते रणवीर की फोटो पर बवाल, अब आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 13:37 IST