अपडेटेड 7 October 2024 at 13:35 IST
जब सानिया मिर्जा की नथुनिया ने उड़ाई पवन सिंह की नींद! भोजपुरी इंडस्ट्री में मच गया था बवाल, फिर...
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने एक बार अपने गाने से सानिया मिर्जा को काफी नाराज कर दिया था।
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने अपना मैजिक बॉलीवुड में भी फैला दिया है। ‘स्त्री 2’ के चार्टबस्टर सॉन्ग ‘आई नहीं’ के बाद वो ‘चुम्मा’ गाना लेकर आ गए हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि एक बार अपने गाने से उन्होंने भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को काफी नाराज कर दिया था।
पवन सिंह आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। भोजपुरी गानों के बाद अब वो हिंदी सिनेमा की तरफ रुख कर चुके हैं और यहां भी उन्हें लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।
जब पवन सिंह से नाराज हुईं सानिया मिर्जा
दरअसल, हुआ यूं था कि पवन सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत में एक गाना गाया था जो काफी वजह से सुर्खियों में छाया रहा। उस गाने का नाम भी सबसे पहले लोगों की नजरों में आ गया। गाने का नाम था- “सानिया मिर्जा कट नथुनिया” (Saniya Mirza Cut Nathuniya) जिसे पवन सिंह ने ही अपनी आवाज दी है। इस भोजपुरी गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं जबकि संगीत विनय विनायक ने दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, इस गाने को सुनकर सानिया मिर्जा काफी खफा हो गई थीं। वो इतना आगबबूला हुईं कि उन्होंने कथित तौर पर पवन सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्जा करा दी थी। बाद में सानिया ने कपिल शर्मा शो में भी इसका जिक्र किया था लेकिन उस समय टेनिस स्टार काफी हंसी मजाक के मूड में नजर आईं।
जब खेसारी लाल यादव को पहुंचाया जेल
ये घटना तब की है जब खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। उन्होंने एक एल्बम लॉन्च किया था जिसका नाम था ‘मन बा त टोली’। उसके एक गाने की वजह से उन्हें 2-3 दिन जेल की हवा तक खानी पड़ गई थी। दरअसल, उस विवादित गाने का नाम था- ‘टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजेली पाकिस्तानी’। उनका ये गाना सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के निकाह के बाद रिलीज हुआ था।
सानिया को ये गाना जरा रास नहीं आया और उन्होंने सिंगर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया था। तब खेसारी को 2-3 दिन हवालात में बिताने पड़े और फिर जमानत पर बाहर आए थे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 October 2024 at 13:35 IST