सानिया का शोएब से तलाक तो हो गया... लेकिन पाकिस्तानी दूल्हा कहने पर खेसारी लाल को भिजवा दिया था जेल

Sania Mirza Khesari Lal: खेसारी लाल यादव ने सालों पहले सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के निकाह पर एक गाना बनाया था जिसके लिए उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।

Follow : Google News Icon  
Khesari Lal Yadav and Sania Mirza-Shoaib Malik
खेसारी लाल यादव और सानिया मिर्जा-शोएब मलिक | Image: instagram

Sania Mirza Khesari Lal: सानिया मिर्जा बीते कई महीनों से अपने तलाक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जब उन्होंने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था तो भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्कों से उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। फिर शादी के 13 साल बाद उनका तलाक हो गया। हालांकि, क्या आपको पता है कि सानिया एक बार अपनी शादी पर बने भोजपुरी गाने को लेकर खेसारी लाल यादव पर भड़क उठी थीं।

खेसारी लाल यादव का कंट्रोवर्सी से हमेशा से गहरा नाता रहा है। एक बार तो भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी उन्हें जेल भिजवा दिया था। आखिर हुआ क्या था, चलिए आपको बता देते हैं।

जब सानिया मिर्जा ने खेसारी को पहुंचाया जेल

ये घटना है तबकी जब खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। उन्होंने एक एल्बम लॉन्च किया था जिसका नाम था ‘मन बा त टोली’। उसके एक गाने की वजह से उन्हें 2-3 दिन जेल की हवा तक खानी पड़ गई थी। दरअसल, उस विवादित गाने का नाम था- ‘टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजेली पाकिस्तानी’। उनका ये गाना सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के निकाह के बाद रिलीज हुआ था। 

ये गाना आते ही दर्शकों के बीच सुपरहिट हो गया था लेकिन जब ये सानिया की नजर में आया तो वह गुस्से से लाल हो गईं। इससे खेसारी लाल यादव की शोहरत में भी काफी इजाफा हुआ। हालांकि, सानिया मिर्जा को ये जरा रास नहीं आया और उन्होंने सिंगर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया था। तब खेसारी लाल यादव को 2-3 दिन हवालात में बिताने पड़े और फिर जमानत पर बाहर आए थे। 

Advertisement

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही थीं। फिर जब इस साल 20 जनवरी को शोएब ने अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें शेयर कीं, तब जाकर इन खबरों पर मुहर लगी। शोएब ने अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपनी तीसरी बेगम बना लिया है। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने ही शोएब मलिक से खुला लिया था।

ये भी पढ़ेंः शोएब से तलाक के बाद सानिया पर चढ़ा किसका खुमार? तस्वीरें शेयर कर बोलीं- कहीं भी चली जाऊं लेकिन…

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड