अपडेटेड 16 January 2026 at 17:19 IST

एक्टर या सिंगर नहीं होते तो क्या होते पवन सिंह? भोजपुरी पावर स्टार ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

Republic Bharat Sangam 2026: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के शुक्रवार को हुए 'संगम- साहित्य, सुर और शक्ति' समिट में भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह ने महफिल लूट ली।

Pawan Singh at Republic Bharat Sangam 2026 | Image: Republic

Republic Bharat Sangam 2026: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के शुक्रवार को हुए 'संगम- साहित्य, सुर और शक्ति' समिट में भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह ने महफिल लूट ली। उन्होंने ना केवल अपने गानों से माहौल को और जबरदस्त बना दिया, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की।

पवन सिंह ने कहा कि वो आज जहां भी हैं, केवल ऊपरवाले और अपने फैंस के प्यार और आशीर्वाद की वजह से हैं। इस सेशन के दौरान, भोजपुरी सिंगर-एक्टर से रैपिड फायर राउंड के कई सवाल भी पूछे गए जिसके उन्होंने बड़े दिलचस्प जवाब दिए हैं।

एक्टर या सिंगर नहीं होते तो क्या होते पवन सिंह?

पवन सिंह से जब समिट के दौरान पूछा गया कि वो एक्टर या सिंगर नहीं होते तो क्या होते। इसके जवाब में पावर स्टार ने कहा कि ‘वो किसान होते’। इसके अलावा उन्होंने और भी कई रोचक सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक्टिंग से ज्यादा उन्हें सिंगिंग पसंद है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऊपर वो भोजपुरी इंडस्ट्री को तरजीह देंगे।

पवन सिंह का सबसे यादगार गीत

रैपिड फायर राउंड के दौरान पवन सिंह ने अपना सबसे यादगार गीत भी बताया है जो है ‘हमनी के छोड़ी के नगरिया ए माई’। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि भक्ति, रोमांटिक और पावर पैक्ड गानों में से उन्हें सबसे ज्यादा भक्तिमय गाने गाना पसंद है। जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए क्या ज्यादा स्पेशल है- पहला प्यार या पहला गाना तो उन्होंने ‘गाना’ सुना। बाकी पवन ने ये भी बताया कि वो फ्लॉप फिल्मों से डरते हैं, फ्लॉप गानों से या सोशल मीडिया ट्रोलिंग से तो सिंगर ने कहा कि ‘वो सबसे ज्यादा अपनी मां से डरते हैं’।

ये भी पढे़ंः “बॉलीवुड में ‘चोली के पीछे क्या है’… ये भजन है क्या”- भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लीलता के आरोपों पर बोले पवन सिंह

'संगम' को कामयाब बनाने में कई स्पॉन्सर आगे आए हैं, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

  • Co-Presented by Jac Olivol
  • Co-Powered By- Reliance Digital
  • Co-Powered By - Realme 16 Pro Series
  • Co-Powered By - Rajesh Masale
  • Co-Powered By - Dabur Red
  • Co-Powered By-  Ravin Group
  • In-Association With - Government of Uttar Pradesh
  • In-Association With - Rungta Steel
  • In-Association With - Karnataka Bank
  • In-Association With- Shekhar Hospital, Lucknow

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 17:19 IST