‘15000 की सैलरी में क्या होगा, अपने लिए मेहनत करो…’; नोएडा प्रदर्शन पर क्या बोल गईं Vada Pav Girl? वीडियो वायरल

Chandrika Dixit: नोएडा में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Chandrika Dixit on Noida Protest | Image: instagram

Chandrika Dixit: यूपी के नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया गया। उपद्रवियों ने 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की और 150 से ज्यादा गाड़ियों को फूंक डाला। सामने आई जानकारी की माने को, पुलिस ने अबतक 396 लोगों को हिरासत में ले लिया है। अब इस विरोध प्रदर्शन पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने रिएक्ट किया है।

नोएडा में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए लेकिन इन लोगों को पहले ही अपने हक के लिए लड़ना शुरू कर देना चाहिए था।

नोएडा प्रदर्शन पर बोलीं चंद्रिका दीक्षित

चंद्रिका ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा कि ‘इन लोगों को बहुत पहले ही आवाज उठा देनी चाहिए थी लेकिन क्या होगा धरने पर बैठकर?’ उन्होंने कहा- ‘12-15000 की सैलरी में क्या होता है? 4000 का तो सिलेंडर आ चुका है। 3000 का आना-जाना हो गया। 7000 हजार में घर चला रहे हो… वो भी दिल्ली-एनसीआर जैसी जगह में। सलाम है आपको। आपको क्या लगता है कि आपको कोई सपोर्ट करने आएगा। आपको नींबू की तरह निचोड़ दिया जाएगा’।

‘कंटेंट बनाना शुरू कर दो’

‘वड़ा पाव गर्ल’ ने आगे लोगों को अपने लिए काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ‘आज सबके पास महंगे-महंगे फोन हैं जिसपर उन्हें कंटेट बनाना चाहिए। आधी से ज्यादा दुनिया सोशल मीडिया पर है'। उन्होंने कहा- “अपने लिए काम क्यों नहीं कर रहे? आज से काम शुरू कर दो। जिस फील्ड में इंटरेस्ट है, उस फील्ड में काम शुरू करो। गारंटी है… ये 15 हजार की सैलरी आपको एक दिन में मिलेगी। मेहनत करनी है तो अपने लिए करो"। उनका ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ेंः दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन, पिता ने डायरेक्ट की फिल्म… ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के फर्स्ट लुक का क्यों बन रहा मजाक?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 April 2026 at 22:54 IST