अपडेटेड 17 January 2026 at 18:41 IST
'जिंदगी में खुश रहें...', अक्षरा सिंह का नाम सुनते ही पवन सिंह ने कहा कुछ ऐसा, रिएक्शन हो गया VIRAL
Pawan Singh: पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते का अंत बुरे मोड पर हुआ, जो कि जगजाहिर है। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस को लेकर पवन सिंह का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
Pawan Singh: एक समय ऐसा भी था जब भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हिट रहती थी। रील के अलावा रियल लाइफ में भी दोनों का रोमांस चला। आज भले ही दोनों साथ नहीं है लेकिन इस जोड़ी को आज भी मिस किया जाता है। ब्रेकअप के बाद दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया। रिश्ते का अंत इतना बेकार रहा कि दोनों एक दूसरे को देखना तो दूर, नाम के जिक्र से भी किनारा करते दिखते हैं। बहरहाल, हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
बीते दिनों पवन सिंह रिपब्लिक भारत के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कई सवालों के खुलकर जवाब दिए। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जब अक्षरा सिंह का नाम आ गया। तब पवन सिंह ने जो जवाब दिया वो ताज्जुब कर देने वाला रहा।
पवन सिंह के दिल के करीब पहला प्यार या गाना?
दरअसल, रैपिड फायर राउंड में पवन सिंह से पूछा गया कि उनके लिए क्या दिल के ज्यादा करीब है- पहला प्यार या पहला गाना। कुछ पल सोचने के बाद उन्होंने जवाब दिया, 'पहला गाना।' जब उनसे पहला प्यार क्या था ये सवाल किया गया तो उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, 'मेरा पहला और आखिरी प्यार मेरी मां हैं।'
कपड़े ही नहीं, इंसान से भी रहता हूं दूर- पावर स्टार
इसके बाद उनसे अंधविश्वास को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे कहा गया कि अगर कोई कपड़ा पहनने पर दिन अच्छा न जाए, तो क्या वे उसे दोबारा नहीं पहनते? इस पर पवन सिंह ने कहा, 'सिर्फ कपड़ा ही नहीं और भी बहुत कुछ है। मेरी जिंदगी में अगर किसी की एंट्री होती है- चाहे वो प्यार हो, दोस्ती हो, मेरा कोई म्यूजिशियन भाई हो या कोई पहली बार मिला इंसान, अगर पहली मुलाकात का दिन अच्छा नहीं गया तो मैं उससे दोबारा फिर कभी नहीं मिलता।'
अक्षरा सिंह के जिक्र पर क्या बोले?
इसी कड़ी में आगे उनसे राजनीति, बॉलीवुड, भोजपुरी इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के बारे में एक शब्द में राय देने को कहा गया। पीएम मोदी, नीतीश कुमार, लालू यादव, तेज प्रताप, मनोज तिवारी, प्रशांत किशोर, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी जैसे नामों पर उन्होंने सभी की तारीफ में कुछ न कुछ कहा।
हालांकि, बातचीत के दौरान उनकी एक बात ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसमें अक्षरा सिंह का जिक्र रहा। जब उनसे आम्रपाली दुबे के लिए एक शब्द कहने को कहा गया, तो उन्होंने उन्हें 'बहुत बढ़िया' बताया। तभी ऑडियंस में से किसी ने अक्षरा सिंह का नाम ले लिया। इस पर पवन सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'चुप रहेंगे या नहीं?' फिर मुस्कुराते हुए बोले, 'वो अपनी जिंदगी में खुश रहें।'पवन सिंह का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया और उन्होंने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 17 January 2026 at 18:41 IST