Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में हुई शिल्पा शिंदे की धमाकेदार एंट्री, पहले वाइल्डकार्ड के रूप में मचाएंगी धमाल
Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में पहली वइल्डकार्ड एंट्री होने जा रही है। शो में वाइल्डकार्ड के रूप में शिल्पा शिंदे धमाल मचाने के लिए आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में दर्शकों को लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ के अनसुने और चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। इस ड्रामे के बीच शो में अब एक और बड़ा मोड़ आ गया है। फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इस रियलिटी शो में पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में कदम रखा है। शिल्पा की एंट्री रविवार को आधिकारिक तौर पर हुई है। हाल ही में शिल्पा अपने पुराने शो भाभीजी घर पर हैं को छोड़ने के बाद लगाए गए शोषण के आरोपों को लेकर काफी चर्चा में रही थीं।
शिल्पा शिंदे का शो में किया गया स्वागत
'लॉक अप 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में लगातार तीखी बहस और इमोशनल खुलासे हो रहे हैं और अब तक एक कंटेस्टेंट का एविक्शन भी हो चुका है। मेकर्स ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर शिल्पा की एंट्री की घोषणा की। इस क्लिप में शिल्पा पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती नजर आईं कि उन्होंने सुना है कि अंदर सब अपनी जड़ें जमाकर बैठे हैं, लेकिन अब कोई बाहर से अंदर आ गया है, तो उनका राज खत्म होने वाला है।
गेम पलटने की तैयारी में शिल्पा
शो के मेकर्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अब खेल पलटने वाला है। शिल्पा की यह एंट्री ऐसे समय में हुई है जब भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में दिए गए उनके बयानों को लेकर काफी विवाद चल रहा है। उस इंटरव्यू में शिल्पा ने 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ की गई अपनी शिकायत के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उस समय वह फंसी हुई महसूस कर रही थीं और बकाया पेमेंट के लिए उन्होंने वह कदम उठाया था। हालांकि, बाद में मामला सुलझ गया और उन्हें उनके बचे हुए पैसे मिल गए थे।
क्या प्रोड्यूसर पर लगाए थे गलत आरोप
शिल्पा ने इस बात को भी एक्सेप्ट किया कि उन्होंने प्रोड्यूसर पर जो आरोप लगाए थे, वे गलत थे। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने इसलिए लिया था ताकि उन पर लगाए गए आरोपों से ध्यान हटाया जा सके और वह कानूनी जांच से बच सकें। उनके अनुसार, यह सब उन्हें नियंत्रित करने और इंडस्ट्री में काम से रोकने के लिए एक साजिश थी। उनके इस बयान के बाद इंडस्ट्री में काफी बहस छिड़ गई है।
'लॉक अप 2' के बारे में
गौरतलब है कि 'लॉक अप 2' की शुरुआत 27 जून को हुई थी और श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी थीं। अब पहली वाइल्डकार्ड को तौर पर शिल्पा शिंदे एंट्री लेने जा रही हैं। यह शो शनिवार से बुधवार तक नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होता है।
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, इरफान पठान ने भावुक Video शेयर कर न्यूली वेड कपल को दी बधाई
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 5 July 2026 at 20:36 IST