अपडेटेड 11 November 2024 at 17:43 IST
ICU में बेड पर शारदा सिन्हा... लेकिन आखिरी वक्त में भी छठी मईया का गीत गाकर सबको रुला गईं, VIDEO
Sharda Sinha's Last Video: इसे शारदा सिन्हा का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है जिसमें वो अपने आखिरी दिनों में भी संगीत का रियाज करती दिख रही हैं।
Sharda Sinha's Last Video: छठ क्वीन और बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वालीं सिंगर शारदा सिन्हा ने 5 नवंबर को 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। अंतिम समय तक भी वो छठी मैया को समर्पित गीत गा रही थीं। हॉस्पिटल से शारदा सिन्हा का अब एक वीडियो सामने आया है जिसे देख किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।
इसे शारदा सिन्हा का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है जिसमें वो अपने आखिरी दिनों में भी संगीत का रियाज करती दिख रही हैं। सिंगर को 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। वो ICU में थीं और ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं।
शारदा सिन्हा का आखिरी वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
अपने आखिरी दिनों में भी बिहार कोकिला ने अपने फैंस को अपनी सुरीली आवाज में गाना गाकर तोहफा दिया है। ये वीडियो अब उनके निधन के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इतनी कमजोर हालत में भी संगीत के प्रति उनके जुनून को देख फैंस इंप्रेस हो गए हैं। आप भी देखिए उनका आखिरी वीडियो-
राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का हुआ था अंतिम संस्कार
लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार 7 नवंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। AIIMS दिल्ली के एक अधिकारी ने कहा कि सिंगर का 5 नवंबर को रात लगभग 9.20 बजे 'सेप्टिसीमिया' के परिणामस्वरूप दुर्दम्य सदमे के कारण निधन हो गया। फिर सीएम ऑफिस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
उनके निधन के बाद उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने भी मीडिया से बातचीत में बताया था कि उनका अंतिम संस्कार पटना में उसी जगह किया जाएगा जहां उनके पिता को अंतिम विदाई दी गई थी। बता दें कि दुनियाभर में अपने छठ गीतों के लिए मशहूर शारदा सिन्हा ने अंतिम सांस भी छठ पूजा के पहले दिन ली थी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 November 2024 at 17:43 IST