Sholay का भगवान शिव वाला सीन आज नहीं... धार्मिक फिल्में बनाने से क्यों बचते हैं रोहित शेट्टी?

Rohit Shetty: 'सिंघम अगेन' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो आज 'शोले' फिल्म का भगवान शिव वाला सीन नहीं रीक्रिएट कर सकते।

Follow : Google News Icon  
Rohit Shetty on Sholay
शोले पर रोहित शेट्टी | Image: X

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ इन दिनों थिएटर में धमाल मचा रही है। अजय देवगन स्टारर फिल्म रामायण से प्रेरित होकर बनाई गई है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस बीच, जब रोहित और अजय से हाल ही में धार्मिक विषयों पर फिल्में बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे मुश्किल बता दिया।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ इंटरव्यू के लिए बैठे जहां डायरेक्टर ने बताया कि आज के समय में धार्मिक विषयों पर फिल्में बनाना क्यों इतना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आज पता नहीं लगता कि लोग किस बात पर बुरा मानकर बैठ जाएं। उन्होंने अपने बयान में 1975 की आइकॉनिक बॉलीवुड फिल्म शोले का भी जिक्र किया।

धार्मिक विषयों पर फिल्में नहीं बनाएंगे रोहित शेट्टी?

बातचीत में रोहित ने बताया, “हमें नहीं पता होगा कि लोगों को किस बात पर आपत्ति हो सकती है या किस बात पर उन्हें बुरा लगेगा। शोले में एक सीन है जहां धर्मेंद्र भगवान शिव की मूर्ति के पीछे खड़े होकर भगवान बनकर बात करते हैं। हम आज ऐसा कोई सीन नहीं कर सकते”।

इतना ही नहीं, डायरेक्टर ने आगे ये भी कहा कि कैसे आज के समय में वो अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ का लक्ष्मण चोपड़ा (श्रेयस तलपड़े) जैसा किरदार दोबारा नहीं बना सकते जो हकलाता है, वर्ना आप पर किसी विकलांग व्यक्ति का मजाक उड़ाने का आरोप लग जाएगा। 

Advertisement

गोलमाल को लेकर भी ट्रोल हो जाते रोहिट शेट्टी?

रोहित ने कहा- "अगर मैं आज (गोलमाल) फिल्में बनाऊं, तो मुझे यह कहकर ट्रोल किया जाएगा कि मैं हकलाने का मजाक उड़ा रहा हूं। यही अंतर है (तब और अब के बीच)। भले ही हमारा इरादा बेकार ना हो और वो फिल्म का हीरो हो। अब हम बहुत डरे हुए और जजमेंटल हैं। हमें लगातार यह सोचना पड़ता है कि लोग किसी बात पर नाराज ना हो जाएं"। 

उन्होंने आगे कहा- “गोलमाल फिल्में अब बहुत लोकप्रिय हैं और हम उस इंसान पर नहीं बल्कि उन परिस्थितियों पर हंस रहे हैं जिनमें वो फंस गया है। फिर भी अगर फिल्म आज रिलीज होती, तो मुझे जाहिर तौर पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता”। अजय देवगन भी रोहित की बातों से सहमत नजर आए।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः होता है जब आदमी को अपना ज्ञान...फिर वापस आ रहा सुपरहीरो शक्तिमान, इस बार अलग अंदाज, मकसद भी जुदा

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड