अपडेटेड 5 February 2024 at 08:08 IST
Shoaib Malik से तलाक के बाद क्यों सुर्खियों में Sania Mirza का पोस्ट? कैप्शन में लिख दी बड़ी बात
Sania Mirza Post: सानिया मिर्जा इस समय अपने बेटे इजहान के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है।
Sania Mirza Post: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक के बाद सुर्खियों में आ गई थीं। जब शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) के साथ अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें साझा कीं, तब सानिया के पिता ने खुलासा किया कि उनकी बेटी ने क्रिकेटर से खुला ले लिया है। विवाद के बीच सानिया ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सानिया मिर्जा इस समय अपने बेटे इजहान के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वह काफी गोर्जियस लग रही हैं। इन तस्वीरों में सानिया ने प्रिंटेड काफ्तान सेट पहना होता है।
सानिया मिर्जा का हालिया पोस्ट बटोर रहा सुर्खियां
सानिया मिर्जा ने 4 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें साझा की हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने डिजाइनर मृणालिनी राव का कफ्तान सेट पहना हुआ है। उन्होंने अपने लुक को पर्ल डैंगलर्स, एक घड़ी, ब्रेसलेट, एक ग्रीन बैग और न्यूड हील्स के साथ पूरा किया। उनका मेकअप भी सिंपल लेकिन ऐलीगेंट था। हालांकि, वो सानिया का कैप्शन था जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सानिया ने अपनी तस्वीरें अपलोड करते हुए लिखा- “सिर ऊपर करो प्रिंसेस, वर्ना आपका ताज नीचे खिसक जाएगा”। फैंस सानिया के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक स्ट्रॉन्ग लेडी बता रहे हैं। शोएब पर सानिया को चीट करने के आरोप लगे हैं जिसके बाद भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्क के लोग उन्हें मिलकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
जब सानिया मिर्जा ने शेयर की लाइफलाइन के साथ फोटो
सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक फोटो के जरिए फैंस को ये भी बताया कि उनकी लाइफलाइन कौन है। उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह अपने लाडले बेटे इजहान और अपनी बहन की बेटी को गले लगती नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद, फैंस सानिया पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें मजबूत बने रहने को कह रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 February 2024 at 07:24 IST