अपडेटेड 13 February 2024 at 14:21 IST

Sania Mirza को दुबई पहुंचते ही मिला बड़ा सरप्राइज, वीडियो किया शेयर, बोलीं- आज तो घर…

Sania Mirza: सानिया मिर्जा अपनी छोटी सी इंडिया ट्रिप के बाद दुबई अपने घर वापस लौट चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया।

सानिया मिर्जा | Image: instagram

Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी छोटी सी इंडिया ट्रिप के बाद दुबई अपने घर वापस लौट चुकी हैं। बता दें कि वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह करने के बाद दुबई में ही रहने लगी थीं। अब दोनों का तलाक हो चुका है लेकिन सानिया अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में ही रह रही हैं।

सानिया मिर्जा कुछ दिन पहले ही भारत आई थीं जहां वह हैदराबाद में अपने घर गईं। शोएब मलिक से खुला लेने के बाद वह ज्यादा समय अपने परिवारवालों के साथ ही बिता रही हैं। इसी सिलसिले में वह हैदराबाद आई थीं।

सानिया मिर्जा वापस लौटीं दुबई

अब टेनिस स्टार वापस दुबई लौट चुकी हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए अपने फैंस को इस बारे में अपडेट दिया। उन्होंने सबसे पहले एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनका पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, बैग वगैरह रखे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने उड़ते हुए प्लेन की इमोजी भी लगाई थी। फिर उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था।

सानिया मिर्जा ने फैंस को बताया कि ये वीडियो दुबई का है। साथ ही, उन्होंने मजाक करते हुए लिखा- आज मैं घर तैरते हुए गई। बता दें कि यूएई में इस समय भारी बारिश देखी जा रही है।

जब सानिया मिर्जा ने बहन के लिए किया पोस्ट

सानिया मिर्जा ने अपनी बहन अनम मिर्जा के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है। अनम उनके साथ हर सुख दुख में साथ खड़ी रही हैं। जब उनका शोएब मलिक के साथ तलाक हो रहा था और उनकी निजी जिंदगी में इतनी उथल पुथल चल रही थी, तब भी अनम ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा और उन्हें सहारा दिया।

इसी चीज के लिए थैंक्यू कहते हुए सानिया ने एक एप्रीसिएशन पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी छोटी बहन के साथ कई तस्वीरें साझा कीं और उन्हें अपना रॉक, बेस्ट फ्रेंड, हीलर आदि बताया।

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से कुछ महीने पहले ही खुला ले लिया था। अब शोएब ने तीसरा निकाह कर लिया है। उन्होंने 20 जनवरी 2024 को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली।

ये भी पढ़ेंः मलिक से तलाक के बाद कौन कर रहा सानिया मिर्जा को ‘हील’? टेनिस स्टार का आया दिल, लिखा- आई लव यू

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 February 2024 at 08:59 IST