अक्षरा सिंह कब करेंगी शादी, रिपब्‍लिक भारत के मंच पर किस डर का किया जिक्र, क्‍यों बोलीं- आजकल मामला रिस्‍की हो गया है?

Bhojpuri Actress Akshara Singh: 'मंथन 2026' के मंच पर उनका यह बेबाक और मजाकिया अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत ले गया। ऐसे में अक्षरा ने अपनी शादी से जुड़े सवाल का जवाब भी बखूबी दिया।

अक्षरा सिंह | Image: Republic

Bhojpuri Actress Akshara Singh On Marriage: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक भारत के सबसे बड़े शिखर सम्मेलन 'मंथन 2026' (Manthan Summit 2026) का बेहद शानदार आगाज हो चुका है। इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्वलित कर की।

इस खास मंच पर राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं और देश-दुनिया के अहम मुद्दों पर अपनी राय रख रही हैं। इसी कड़ी में, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की, जहां उनका एक अलग ही बेबाक अंदाज देखने को मिला।

जब मंच पर उठा शादी का सवाल

कार्यक्रम के दौरान जब अक्षरा सिंह मंच पर लोगों से रूबरू हो रही थीं, तो उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया जिसका जवाब जानने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। उनसे सीधा सवाल किया गया, "अब शादी को लेकर आपका क्या विचार है? आप शादी कब कर रही हैं?"

"क्या आप मेरी चाची हैं?" - अक्षरा का मजेदार पलटवार

इस सवाल को सुनते ही अक्षरा ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में मोर्चा संभाला। उन्होंने तुरंत भोजपुरी में चुटकी लेते हुए सवाल पूछने वाले से कहा, "आप हमारी चाची हैं क्या, जो मेरी इतनी चिंता कर रही हैं?" अक्षरा के इस हाजिरजवाबी को सुनकर मंच पर और दर्शकों के बीच ठहाके गूंज उठे।

शादी के नाम से क्यों लगता है डर?

हंसी-मजाक के बाद अक्षरा सिंह थोड़ी गंभीर हुईं और उन्होंने शादी न करने की अपनी असली वजह भी बताई। आजकल के रिश्तों की सच्चाई पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "आजकल शादी के नाम से ही बहुत डर लगने लगा है। लड़कों को लड़कियों से डर लगता है और लड़कियों को लड़कों से।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि, "रोज मैं ऐसी-ऐसी खबरें सुनती हूं और देखती हूं कि अब शादी करने से ही घबराहट होती है।"

अक्षरा सिंह के इस जवाब ने साफ कर दिया कि फिलहाल वह सिंगल रहकर ही खुश हैं और हाल-फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। 'मंथन 2026' के मंच पर उनका यह बेबाक और मजाकिया अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत ले गया।

 

यह जरूर पढ़ें: 'राम राम मानो, अल्लाह मानो लेकिन इस देश का हो जाओ, सनातन हमें लड़ना नहीं सिखाता...', पहलगाम हमले की पीड़िता ऐशान्या द्विवेदी ने युवाओं से की अपील, VIDEO

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 July 2026 at 18:57 IST