Rahul Arunoday Banerjee Death: मौत से पहले आखिरी पल तक शूटिंग कर रहे थे एक्टर राहुल बनर्जी, सेट से आया हिला देने वाला VIDEO
Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी के निधन के बाद, टीवी शो के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसे उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है।
Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 की उम्र में निधन हो गया। एक्टर उस समय टीवी शो 'भोलेबाबा पार करेगा' की शूटिंग कर रहे थे जब अचानक डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम को ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास तलसारी में घटी।
अब एक्टर राहुल बनर्जी के निधन के बाद, टीवी शो के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसे उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। फैंस लगातार इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
राहुल बनर्जी की मौत के बाद सेट से वीडियो वायरल
ऐसा बताया जा रहा है कि ये वीडियो राहुल के डूबने से ठीक पहले का है जब उन्होंने अपना आखिरी शॉट दिया था। वीडियो में वो सड़क पर अपने सीन्स की शूटिंग करते नजर आ रहे थे, जबकि एक कैमरा क्रू उनके बगल में खड़ा था। उनकी को-स्टार श्वेता मिश्रा भी उनके साथ फ्रेम में दिखाई दे रही हैं।
सामने आई जानकारी की माने तो, राहुल अरुणोदय बनर्जी टीवी सीरियल 'भोलेबाबा पार करेगा' की शूटिंग पूरी करके पास के तलसारी बीच की ओर चले गए थे। जब एक्टर काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो फिल्म की टीम उनकी तलाश में निकले और उन्हें डूबते हुए पाया। राहुल को तुरंत पानी से निकाला गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।
राहुल बनर्जी मौत मामले में पुलिस का बयान
राहुल बनर्जी की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस बीच, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को पता चला है कि राहुल और उनकी को-स्टारर श्वेता मिश्रा कथित तौर पर घुटनों तक गहरे पानी में एक डांस सीन शूट कर रहे थे, तभी वे अचानक एक खाई में फिसल गए। दोनों को तुरंत दीघा अस्पताल ले जाया गया; लेकिन राहुल को बचाया नहीं जा सका।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी बालासोर प्रत्युष दिवाकर ने बताया कि तलसारी पुलिस को सबसे पहले दीघा पुलिस से सूचना मिली, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस को ये भी पता चला कि टीम ने उस लोकेशन पर शूट करने के लिए परमिशन नहीं ली थी। अब तलसारी अधिकारी मामले की जांच के लिए दीघा पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 14:39 IST