अपडेटेड 12 February 2026 at 10:13 IST
‘पवन सिंह के साथ रहना है, 7 साल में पति का प्यार नहीं मिला…’; कोर्ट में फूट-फूटकर रोईं पत्नी ज्योति, मेंटेनेंस में मांगे 10 करोड़
Pawan Singh-Jyoti Divorce Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। ज्योति बुधवार को आरा सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट पहुंचीं।
Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। ज्योति सिंह बुधवार को आरा सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट पहुंचीं। ज्योति सिंह मांग में सिंदूर लगाकार कोर्ट पहुंची थीं। वहां उन्होंने जज के सामने इमोशनल होकर बात की।
हालांकि, सुनवाई के दौरान पवन सिंह कही दिखाई नहीं दिए। पावर स्टार के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि सिंगर अस्पताल में भर्ती हैं। वीडियो कॉल के जरिए यह दिखाया गया कि उनका इलाज चल रहा है। अब मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होने वाली है।
पवन सिंह से तलाक नहीं चाहतीं ज्योति सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति ने जज के सामने भावुक होते हुए कहा कि वो अपने पति पवन सिंह के साथ ही रहना चाहती हैं। वो उनसे तलाक नहीं लेना चाहतीं। हालांकि, उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर ऐसा संभव नहीं है तो उन्हें मेंटेनेंस के रूप में 10 करोड़ रुपये दिए जाएं।
उनके वकील विष्णुधर पांडे के अनुसार, ज्योति सिंह ने जज के सामने भावुक अपील की। कोर्ट फिलहाल तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले समझौते की संभावना तलाशने के लिए दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है। जब थोड़ी देर इंतजार करने के बाद भी पवन सिंह नहीं आएं, तो ज्योति निराश होकर कोर्ट से चली गईं।
"पवन सिंह से कभी प्यार नहीं मिला"
पांडे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ज्योति ने कोर्ट में क्या कहा था। पवन सिंह से अलग हो चुकीं पत्नी ज्योति ने जज से कहा, “हमारी शादी को सात साल हो गए हैं, लेकिन मुझे न तो अपने पति का प्यार मिला है और न ही कोई आर्थिक मदद। मैं पवन सिंह के साथ रहना चाहती हूं। अगर वो मेरे साथ नहीं रहना चाहते, तो मुझे भरण-पोषण के लिए 10 करोड़ रुपये दिए जाएं। मैं सिर्फ इंसाफ चाहती हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि हर सुनवाई में नई तारीख दे दी जाती है और वे कोर्ट में पेश हो जाती हैं लेकिन पवन सिंह कभी ना पेश हुए, ना कभी कोई स्पष्ट रुख रखा। ज्योति के मुताबिक, “सात साल की शादी में मैंने सिर्फ मानसिक पीड़ा और अनिश्चितता झेली है। मैं हर बार सुलह या किसी ठोस फैसले की उम्मीद में कोर्ट आती हूं लेकिन मुझे इंतजार करना पड़ता है।”
आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 7 मार्च 2018 को हुई थी। हालांकि, भोजपुरी सुपरस्टार ने 30 अक्टूबर 2021 को तलाक की अर्जी दी और 26 मई 2022 से ही ये यह मामला आरा कोर्ट में चल रहा है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 10:13 IST