'पटना से पाकिस्तान 2' का फर्स्ट लुक रिवील, निरहुआ को देखकर कहेंगे अरे ये तो 'धुरंधर' का हमजा है
Nirahua Upcoming Bhojpuri Film: निरहुआ की अपकमिंग फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इसमें एक्टर का 'धुरंधर' अवतार देखने को मिल रहा है। फैंस उनका लुक देखकर फूले नहीं समा रहे हैं।
Nirahua Upcoming Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जिसने रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म के इस लुक में वह 'धुरंधर' की तरह एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
निरहुआ के एक्शन अवतार पर फिदा फैंस
फिल्म का फर्स्ट लुक एक्शन और भव्यता से भरपूर नजर आ रहा है। पोस्टर में निरहुआ का दमदार अंदाज दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे भोजपुरी सिनेमा का अगला बड़ा ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। 'पटना से पाकिस्तान 2' का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था, जिसके बाद से ही इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था। मेकर्स का दावा है कि इस बार फिल्म पहले से ज्यादा बड़े स्तर, शानदार तकनीक और दमदार कहानी के साथ बनाई गई है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में निरहुआ के साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला और साहिल सिद्दीकी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट फिल्म को और भी खास बना रही है।
करियर की खास फिल्म
निरहुआ ने फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' को अपने करियर की खास प्लानिंग के बारे में से एक बताया है। उनका कहना है कि इस बार दर्शकों को एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त मिक्चर देखने को मिलेगा, जिससे दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आएंगे। इसके साथ ही फिल्ममेकर प्रेम राय के अनुसार फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है।
इसमें हर पहलू पर खास ध्यान दिया गया है। 'पटना से पाकिस्तान 2' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े जानकार भी इसे संभावित हिट मान रहे हैं। अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि यह सीक्वल पहले भाग की सफलता को कितना आगे ले जा पाता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 11:04 IST