
मांग में सिंदूर, माथे पे बिंदी और हरी साड़ी...इस एक्टर संग अचानक वैष्णो देवी दरबार पहुंची आम्रपाली दुबे; जानिए वायरल हो रही तस्वीर की पूरी कहानी
Aamrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों नई फिल्मों को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच आम्रपाली दुबे और कुंदन भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘माई से मिला द वैष्णो मैया’ सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर में की जा रही है, जो इसे और भी खास बनाती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
फिल्म ‘माई से मिला द वैष्णो मैया’ की शूटिंग इन दिनों पवित्र वैष्णो देवी धाम में जारी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित है।
Image: instagarm
फिल्म का निर्देशन पंकज सिन्हा कर रहे हैं, इसे लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शूटिंग के दौरान आम्रपाली दुबे- कुंदन भारद्वाज ने माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
Image: instagarmAdvertisement
इस दौरान आम्रपाली की मां ऊषा दुबे भी उनके साथ मौजूद रहीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए अपने इस खास अनुभव को फैंस के साथ शेयर किया।
Image: Instagram
उन्होंने पोस्ट में माता के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की, वहीं कुंदन भारद्वाज ने भी संदेश के जरिए इसे अपने लिए सौभाग्य बताया। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Advertisement
फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। धार्मिक स्थल पर शूटिंग और रियल लोकेशन की वजह से इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है।
Image: instagarm
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘माई से मिला द वैष्णो मैया’ को इसी साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। फिल्म की कहानी और लोकेशन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह दर्शकों को एक अलग अनुभव देगी।