अपडेटेड 14 March 2026 at 18:43 IST
9वीं की छात्रा को बेगम बनाने पर बवाल! सुर्खियों में पाकिस्तानी टिकटॉकर का पति, रचाई 5वीं शादी
Pakistan News: ऐसा पता चला है कि पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी दानिया शाह (Dania Shah) के पति हकीम शहजाद (Hakeem Shahzad) ने पांचवीं बार निकाह कर लिया है।
Pakistan News: पाकिस्तान से आए दिन ऐसे अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलते रहते हैं जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाते हैं। हाल ही में, ऐसा पता चला है कि पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी दानिया शाह (Dania Shah) के पति हकीम शहजाद (Hakeem Shahzad) ने पांचवीं बार निकाह कर लिया है।
जी हां, दानिया शाह के पति हकीम शहजाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दानिया उनकी चौथी बेगम हैं। अब खबरें आ रही हैं कि हकीम शहजाद पांचवीं बार दूल्हा बन गए हैं। हालांकि, इससे कहीं ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि जिस लड़की से हकीम ने निकाह किया है, वो 9वीं क्लास की स्टूडेंट बताई जा रही है।
पाकिस्तान आदमी ने रचाई पांचवीं शादी
सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जो हकीम शहजाद के पांचवें निकाह की बताई जा रही है जो हाल ही में हुआ है। हकीम पहले लाइमलाइट में तब आए थे, जब उन्होंने मशहूर टिकटॉकर दानिया शाह से चौथा निकाह किया था। दानिया के पति आमिर लियाकत हुसैन का निधन हो गया था जो एक टीवी होस्ट और राजनेता थे। बाद में उन्होंने हकीम से दूसरा निकाह कर लिया और कपल का एक बेटा भी है।
9वीं की छात्रा से शादी करने पर हकीम हुए ट्रोल
अब हकीम ने कथित तौर पर एक 9वीं क्लास की स्टूडेंट को अपनी बेगम बना लिया है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। लोग अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी रचाने को लेकर हकीम शहजाद को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हकीम को सोशल मीडिया पर ‘हकीम लोहा पार’ के नाम से जाना जाता है।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दानिया शाह ये कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने ही अपने पति के लिए पांचवी बेगम ढूंढी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, हकीम शहजाद की पहली पत्नी का निधन हो गया है और फिलहाल उनकी चार पत्नियां हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 18:41 IST