अपडेटेड 14 March 2026 at 16:46 IST
Tanushree Dutta: ‘पहले तारीफ, फिर वेश्यावृत्ति…’; तनुश्री दत्ता ने खोला बॉलीवुड का काला सच, बताया कैसे होता है लोगों का ‘यूज’
Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड आने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों से कहा है कि वो आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Tanushree Dutta: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधते हुए एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने बॉलीवुड आने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों से कहा है कि वो आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे यहां पहले तारीफ की जाती है, और फिर आपका ‘इस्तेमाल करके छोड़ दिया जाता है’ जिनकी कहानियां कभी बाहर भी नहीं आतीं।
तनुश्री ने मेरी सहेली पॉडकास्ट में कहा कि यहां आपको मौका देने का वादा करके लोग मैनिपुलेट करते हैं और जब आप उनके बहकावे में आ जाते हैं तो आपका ‘शोषण’ किया जाता है।
तनुश्री दत्ता ने खोली बॉलीवुड की पोल
तनुश्री ने पॉडकास्ट में कहा कि ‘सबको तारीफ करने वाला कोई ना कोई मिल ही जाता है। हैंडसम है, ब्यूटी है… तब ही तो किसी ने उन्हें चढ़ा दिया है। कोई बोलेगा आप हीरोइन बनोगे, आप वो बनोगे’। उनके मुताबिक, “चार लोग आपकी तारीफ करेंगे, फिर चार लोग आपको बहकाने भी आ जाएंगे। पहले चढ़ाएंगे, फिर बोलेंगे, इनसे मिलो, वहां मिलो। आपको संयम से रहना पड़ता है”।
“लोगों के सपनों से खेलते हैं”
तनुश्री ने कहा कि जैसे बचपन में सिखाया जाता था न कि अजनबियों से मत मिलो, कोई चॉकलेट दे तो मत लो, ये सीख एडल्ट होकर भी अपनानी चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘यहां तो चॉकलेट भी अलग होता है और लोग आपने सपने, महत्वाकांक्षा और उम्मीदों से खेलते हैं। मैं आज ये सब इसलिए बोल रही हूं क्योंकि मुझे प्लेटफॉर्म मिला है और अगर मैं चार जिंदगी भी बचा लूं तो मेरे लिए बहुत है’।
Advertisement
“कुछ लोग वेश्यावृत्ति में चले जाते हैं”
उन्होंने आगे एक और चौंकाने वाला दावा किया। तनुश्री ने कहा कि “इंडस्ट्री में बहुत से लड़के और लड़कियां आते हैं, उनका यूज करके फेंक दिया जाता है। कुछ लोग वेश्यावृत्ति में चले जाते हैं क्योंकि उनका इतना दुर्व्यवहार हो चुका होता है कि लोग उन्हें उस धंधे में डाल देते हैं। कुछ लोग इतने डैमेज हो जाते हैं कि अपने शहर वापस चले जाते हैं। ये कहानियां तो कभी बाहर भी नहीं आतीं, इंडस्ट्री आपको केवल सफलता की कहानियां दिखाता है”।
तनुश्री ने आगे ये भी बताया कि कैसे उन्होंने एक एक्ट्रेस से दोस्ती तोड़ दी थी जो इन तरह की गलत चीजों का बचाव कर रही थी और कह रही थी कि ‘आप बॉयफ्रेंड के साथ भी तो ये सब करते हो’। तब दत्ता ने उसे जवाब दिया कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ करना उनकी मर्जी है लेकिन वो अपनी जिंदगी का सौदा नहीं करेंगी।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 16:46 IST