अपडेटेड 5 November 2024 at 09:35 IST

दिवाली मनाना पाकिस्तानी एक्ट्रेस को पड़ा भारी; लगाया तिलक, फोड़े पटाखे तो लोग बोले- शर्म करो

Pakistani actress Sonya Hussaiyn: पाकिस्तान में मौजूद हिंदुओं ने दिवाली का त्योहार मनाया था जिसमें मशहूर एक्ट्रेस सोनिया हुसैन भी शामिल हुई थीं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोनिया हुसैन | Image: instagram

Pakistani actress Sonya Hussaiyn: पूरी दुनिया ने हाल ही में दिवाली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया। दुनियाभर में मौजूद हिंदुओं ने दीपों का त्योहार सेलिब्रेट किया था जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। पाकिस्तान में भी मौजूद हिंदुओं ने अपने धर्म के त्योहार को मनाया था जिसमें मशहूर एक्ट्रेस सोनिया हुसैन भी शामिल हुई थीं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोनिया हुसैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दिवाली का त्योहार मनाती दिख रही हैं। उन्हें इस तरह हिंदुओं का त्योहार मनाते देख लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

सोनिया हुसैन ने पाकिस्तान में मनाई दिवाली

सोनिया हुसैन दिवाली सेलिब्रेशन के लिए साड़ी पहनकर तैयार हुई थीं। उन्होंने बिंदी भी लगाई थी। एक्ट्रेस ने ना केवल अपने करीबी दोस्तों संग दिपावली मनाई, बल्कि उन्होंने माथे पर तिलक भी लगवाया, फुलझड़ी जलाई और मिठाई भी बांटी। यही कारण है कि अब उनके मुल्क के लोगों ने एक्ट्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनिया ने कैप्शन में लिखा कि पाकिस्तान संस्कृतियों और मान्यताओं का एक सुंदर मिश्रण है और हमें अपने अल्पसंख्यकों को इस देश के महत्वपूर्ण हिस्सों के रूप में मनाना चाहिए। जैसा कि मुहम्मद अली जिन्ना ने कहा था, ‘आप आजाद हैं, आप अपने मंदिरों में जाने के लिए आजाद हैं। आप किसी भी धर्म, जाति या पंथ से जुड़े हो सकते हैं जिसका राज्य के व्यवसाय से कोई लेना-देना नहीं है।’

उन्होंने आगे लिखा- ये हमें याद दिलाता है कि हर समुदाय हमारे समाज को समृद्ध बनाता है। आइए अपने सभी नागरिकों के अधिकारों और आजादी का सम्मान करें। यह सुनिश्चित करें कि पाकिस्तान में हर कोई घर जैसा महसूस करे। यह उनका भी देश है, और हम सभी संस्कृतियों को खुले दिल से अपनाते हैं और साथ मिलकर हम सम्मान, एकता और प्रेम से भरा भविष्य बना सकते हैं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोनिया हुसैन दिवाली मनाने पर हुईं ट्रोल

अब सोनिया का दिवाली मनाना कुछ लोगों को इतना खल रहा है कि एक्ट्रेस के कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स भी कम हो गए हैं। किसी ने उन्हें बकवास बताया तो किसी ने सवाल किया कि वो मुसलमान होकर दूसरे धर्म का त्योहार कैसे मना सकती हैं। एक ने लिखा- आपको शर्म आनी चाहिए। हालांकि, बहुत से ऐसे भी हैं जो हर धर्म का सम्मान करने के लिए सोनिया की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढे़ंः Singham Again Day 4 BO: मंडे टेस्ट में गरजा सिंघम? अब 150 करोड़ के आंकड़े से इंच भर दूर फिल्म

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 November 2024 at 09:35 IST