अपडेटेड 5 November 2024 at 07:25 IST
Singham Again Day 4 BO: मंडे टेस्ट में गरजा सिंघम? अब 150 करोड़ के आंकड़े से इंच भर दूर फिल्म
Singham Again Day 4 BO: अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के चौथे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसमें बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Singham Again Day 4 Box Office Collection: अजय देवगन ( Ajay Devgn ) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने ओपनिंग वीकेंड में ही गर्दा उड़ा दिया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया था। अब फिल्म के चौथे दिन (Singham Again Box Office Collection) के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसमें बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी अहम किरदार में नजर आए थे। फैंस एक साथ इतने सितारों को एक ही फिल्म में देखकर खासा उत्साहित हो गए हैं।
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का कैसा रहा पहला मंडे?
Sacnilk ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के डे 4 के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। 43.5 करोड़ रुपए की धुआंधार ओपनिंग करने वाली फिल्म का कलेक्शन दिन पर दिन गिरता जा रहा है। फिल्म अपना मंडे टेस्ट अच्छे से पास नहीं कर पाई। अर्ली ट्रेंड की माने तो, फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने डे 4 पर करीब 17.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। रविवार को 35.75 करोड़ रुपए की कमाई के बाद पहले मंडे को आंकड़ा काफी गिर गया है।
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की ‘भूल भुलैया 3’ से सामना करना पड़ रहा है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की थी। हालांकि, दिन पर दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब चार दिनों के बाद फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 139.25 करोड़ रुपए हो गया है।
Advertisement
आज 150 करोड़ पार कर जाएगी ‘सिंघम अगेन’?
‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ पार करने से इंच भर दूर है। हो सकता है कि रोहित शेट्टी की फिल्म आज ये मुकाम भी हासिल कर ले।
ये भी पढ़ेंः Singham Again Day 3 BO: ओपनिंग वीकेंड में छाया Ajay Devgn का जादू, आज से अग्नि परीक्षा शुरू
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 November 2024 at 07:25 IST