अपडेटेड 25 March 2026 at 14:49 IST
कैसे एक बनियान को लेकर पाकिस्तानी एक्टर हुए ट्रोल, कटाक्ष कर बोले- ग्लोबल लेवल पर बहुत असर पड़ रहा…
Ali Zafar Trolled: पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर को केवल इसलिए सोशल मीडिया पर आलोचना सहनी पड़ी, क्योंकि उन्होंने ईद के मौके पर कुर्ते के नीचे बनियान नहीं पहन रखी थी।
Ali Zafar Trolled: सेलिब्रिटीज आए दिन किसी ना किसी चीज को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। जाने-अनजाने में वो बहुत बार लोगों की भावनाएं आहत कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में मशहूर पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर के साथ हुआ जहां उन्हें केवल इसलिए सोशल मीडिया पर आलोचना सहनी पड़ी, क्योंकि उन्होंने ईद के मौके पर अपने कुर्ते के नीचे बनियान नहीं पहन रखी थी।
जी हां, उनकी आवाम के लोगों ने इसी बात को लेकर अली जफर को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, एक्टर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी माफी मांग ली है, लेकिन कटाक्ष के साथ। उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बनियान को लेकर अली जफर हुए ट्रोल
वैसे तो 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में अली जफर समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन हो गए थे, लेकिन एक्टर-सिंगर के एक्स पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फोटो की माने तो, अली जफर ने नेटिजंस से बड़े ही अनोखे अंदाज से माफी मांग ली है।
इस वायरल स्क्रीनशॉट में अली जफर ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि कैसे उनका कुर्ते के नीचे बनियान ना पहनना एक राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों में से एक बन गया है।
अली जफर ने कटाक्ष के साथ मांगी माफी
अली जफर ने सारकास्टिक तरीके से पोस्ट करते हुए लिखा है- “मैं बिना बनियान के सी-थ्रू कुर्ता पहनने और ईद वाले दिन पारंपरिक अजरक धोती पहनकर पौधों को पानी देने जैसे बेहद गंभीर अपराध के लिए देश से माफी मांगना चाहता हूं”।
उन्होंने आगे लिखा- “मैं समझता हूं कि यह हाल ही में सभी की जिंदगी पर असर डालने वाले सबसे अहम राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों में से एक रहा है, और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यह गंभीर गलती दोबारा न दोहराऊं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद"। अब उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। किसी ने उन्हें ‘ढीठ’ कहा तो किसी ने लिखा कि ‘ये डोनाल्ड ट्रंप का असर है’। किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘उन्होंने नाड़े के लिए माफी नहीं मांगी’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 14:49 IST