अपडेटेड 26 January 2026 at 20:30 IST

OTT Release This Week: 'धुरंधर' से लेकर 'दलदल' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर छाएगा एक्शन और रोमांस का तड़का, देखें पूरी LIST

OTT Release In January 2026: इस हफ्ते ओटीटी पर हर तरह का कंटेंट मौजूद रहेगा। इसमें एक्शन, रोमांस, थ्रिल और रियलिटी ड्रामा शामिल हैं। अगर आप वीकेंड पर कुछ नया और मजेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये रिलीज आपको बिल्कुल निराश नहीं करेंगी।

OTT Release This Week | Image: Social Media

Jaunary OTT Releases List 2026 : जनवरी का आखिरी वीकेंड ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त एक्शन, रोमांस, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और रियलिटी शोज रिलीज हो रहे हैं। अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या नया देखने को मिलेगा।

धुरंधर (Netflix)

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ 30 जनवरी को Netflix पर रिलीज हो रही है। यह एक दमदार जासूसी थ्रिलर फिल्म है। कहानी जसकीरत सिंह रंगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मौत की सजा सुनाई जा चुकी होती है। इंडियन इंटेलिजेंस चीफ उसे आखिरी मौका देते हैं और एक खतरनाक मिशन पर भेजते हैं। मिशन के तहत उसे कराची के सबसे खतरनाक इलाके में अपनी पहचान छुपाकर काम करना होता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे।

गुस्ताख इश्क (Jio Hotstar)

‘गुस्ताख इश्क’ 27 जनवरी को Jio Hotstar पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म 1998 के दौर की एक सुकून भरी और इमोशनल लव स्टोरी है, जो उर्दू साहित्य की दुनिया से जुड़ी है। कहानी पुरानी दिल्ली में रहने वाले नवाबुद्दीन “पप्पन” रिजवी की है, जो एक छोटी सी प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। वह एक मशहूर लेकिन अकेले कवि को उसकी सबसे खास रचना छापने के लिए मनाने निकल पड़ते हैं। फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं।

दलदल (Prime Video)

30 जनवरी को Prime Video पर रिलीज हो रही ‘दलदल’ एक डार्क साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसकी कहानी मुंबई के भेंडी बाजार इलाके में सेट है। भूमि पेडनेकर इसमें डीसीपी रीटा फरेरा के रोल में नजर आएंगी, जिन्हें एक सीरियल किलर को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है। सीरीज अपराध, मानसिक दबाव और सच्चाई की खोज को दिखाती है।

व्हील ऑफ फॉर्च्यून (Sony LIV)

27 जनवरी से Sony LIV पर शुरू हो रहा है गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’, जिसे अक्षय कुमार होस्ट कर रहे हैं। इस शो में शब्दों की पहेलियां, बड़े इनाम और रोमांचक राउंड देखने को मिलेंगे। कंटेस्टेंट्स को हर राउंड में दिमाग और किस्मत दोनों का इस्तेमाल करना होगा।

द 50 (Jio Hotstar)

नया रियलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस शो में 50 सेलेब्स 50 दिनों तक एक विला में रहेंगे और अलग-अलग टास्क और गेम खेलेंगे। शो में करण पटेल, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, शाइनी दोशी, सपना चौधरी, मोनालिसा जैसे कई मशहूर चेहरे नजर आएंगे।

यह जरूर पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के किरदारों को मिल रही है कितनी फीस? जानकार रह जाएंगे दंग
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 January 2026 at 20:30 IST