अपडेटेड 20 March 2026 at 22:34 IST

O Romeo OTT Release Date: सिनेमाघरों के बाद अब घर बैठे OTT पर देखें 'ओ रोमियो', जानें कब- कहां कर पाएंगे शाहिद कपूर की फिल्म स्ट्रीम

O Romeo OTT Release Date: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कब और कौन से प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।

Follow :  
×

Share


O Romeo OTT release date | Image: Republic

O Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर आई इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था । अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट आया है कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। जिन दर्शकों ने 'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में नहीं देख पाया है, वो अब इस फिल्म को घर पर बैठकर देख सकते हैं।

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ओ रोमियो' को 27 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, शुरुआत में इस फिल्म को पे पर व्यू मॉडल पर उपलब्ध कराया जाएगा, यानी दर्शकों को इसे देखने के लिए रेंट देना होगा। वहीं, प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए यह फिल्म अप्रैल के दूसरे सप्ताह में बिना किसी पैसों के है उपलब्ध कराई जा सकती है। ऐसे में जो दर्शक जल्दी फिल्म देखना चाहते हैं, वे मार्च में रेंट पर देख सकते हैं, जबकि बाकियों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

फिल्म की स्टारकास्ट खींचा था ध्यान

'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार नजर आए हैं। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी प्यार के बाद पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म की कहानी में रोमांस और क्राइम का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है।

रिलीज से पहले विवादों में रही 'ओ रोमियो'

फिल्म 'ओ रोमियो' अपनी रिलीज से पहले विवादों में भी घिर गई थी। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उनके पिता की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी और मुआवजे के तौर पर 2 करोड़ रुपये की मांग भी की थी। हालांकि, इन विवादों के बावजूद फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।

यह भी पढ़ें: बुक नहीं हो रहा सिलेंडर या आपकी गैस किसी और को दे दिया? करें शिकायत

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 22:34 IST