अपडेटेड 3 September 2025 at 23:45 IST
परिवार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, मां का ख्याल रखती दिखीं नीता, VIDEO
Mukesh Ambani-Nita Ambani: मुकेश अंबानी ने बुधवार को अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ लालबागचा राजा के दिव्य दरबार में हाजिरी लगाई।
Mukesh Ambani-Nita Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बुधवार को अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ लालबागचा राजा के दिव्य दरबार में हाजिरी लगाई। कपल भारी सिक्योरिटी के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचा था।
सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। उनके साथ नीता की मां पूर्णिमा दलाल भी भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची थीं।
मुकेश अंबानी-नीता अंबानी ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
लालबागचा राजा को मनोकामना पूर्ति करने वाले बप्पा के रूप में जाना जाता है। हर साल दुनियाभर से करोड़ों भक्त लालबागचा राजा के दर्शन करने और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कड़ी सुरक्षा और भक्तों की भारी भीड़ के बीच मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया है। इस दौरान, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल भी इस कपल के साथ थीं।
पैपराजी पेज वरिंदर चावला ने अंबानी परिवार के कई वीडियो शेयर किए हैं जिसमें दिख रहा है कि कैसे मुकेश अंबानी गणपति बप्पा के चरणों से टीका लेकर अपनी पत्नी नीता अंबानी के माथे पर लगा रहे हैं। फिर इस जोड़े ने हाथ जोड़कर बप्पा का आशीर्वाद लिया और वहां से निकल गए।
मां के बालों को संवारती दिखीं नीता अंबानी
एक वीडियो और सामने आया है जिसमें नीता अंबानी को अपनी मां पूर्णिमा दलाल के बालों को ठीक करते हुए देखा जा सकता है। मां-बेटी का ये प्यारा मूमेंट अब कैमरे में कैप्चर हो गया है जो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो गणपति दर्शन के बाद का है जो सुर्खियों में छाया हुआ है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 September 2025 at 23:45 IST