Momacu OTT Release: 3 लोग, 1 ATM और ठंडी खतरनाक रात, OTT पर धमाका करने आ रही यशपाल शर्मा- अपूर्वा अरोड़ा की ‘मोमाकू’

Momacu OTT Release: यशपाल शर्मा, अपूर्वा अरोड़ा और जतिन सरना की अपकमिंग फिल्म ‘मोमाकू’ रिलीज होने वाली है। तीन लोग, एक एटीएम और ठंडी की खतरनाक रात की ये कहानी ओटीटी पर धमाल मचाने आएगी।

Follow :  
×

Share


Momacu OTT Release | Image: instagram

Momacu OTT Release: आजकल दर्शक सिर्फ बड़े सितारों और भारी बजट वाली फिल्मों तक सीमित नहीं रह गए हैं। अब ऑडियंस ऐसी कहानियों को भी पसंद कर रही है जो जमीन से जुड़ी हों, थोड़ी रॉ और रियल महसूस हों और जिनमें हर कुछ मिनट में नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। अपकमिंग हिंदी फिल्म ‘मोमाकू – मोटर माचिस और कटर’ भी कुछ ऐसी ही फिल्म नजर आ रही है, जो अपने अलग अंदाज और अनोखी कहानी की वजह से चर्चा में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब और कौन से प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

क्या है ‘मोमाकू’ फिल्म की कहानी?

फिल्म की सबसे दिलचस्प बात इसका बेसिक प्लॉट है। कहानी तीन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ATM चुराते हैं और उसे एक ट्यूबवेल वाले कमरे में छिपा देते हैं। शुरुआत में यह सब थोड़ा मजेदार और अजीब लगता है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी डर, शक, लालच और सर्वाइवल के खतरनाक खेल में बदल जाती है। फिल्म की खास बात यह भी है कि पूरी कहानी सिर्फ एक रात के अंदर घटती है। यही चीज फिल्म में लगातार टेंशन और थ्रिल बनाए रखती है। जैसे-जैसे रात आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे किरदारों के बीच भरोसा टूटने लगता है और हालात ज्यादा खतरनाक होते चले जाते हैं।

रॉ और रियल दुनिया दिखाती है फिल्म

फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ समझ आता है कि मेकर्स ने इसे बेहद रियल तरीके से पेश करने की कोशिश की है। इसमें किसी तरह की चमक-दमक या जबरदस्ती का हीरोपना नहीं दिखता। गांव का माहौल, ठंडी रात, छोटे लोग, उनके डर और उनकी गलतियां ही इस फिल्म की असली दुनिया बनाते हैं। यही बात ‘मोमाकू’ को बाकी फिल्मों से अलग बनाती है।

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

फिल्म में जतिन सरना, यशपाल शर्मा और अपूर्वा अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे। जटिन सरना अपने इंटेंस किरदारों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में भी उनका अंदाज काफी दिलचस्प नजर आने वाला है। वहीं यशपाल शर्मा जैसे दमदार अभिनेता फिल्म को और ज्यादा रियल फील देते हैं। अपूर्वा अरोड़ा भी इस रफ और अनप्रिडिक्टेबल दुनिया में अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

 

फिल्म को क्या बनाता है खास?

यह फिल्म सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं लगती, बल्कि इसमें डार्क ह्यूमर का भी अच्छा इस्तेमाल किया गया है। कई ऐसे पल नजर आते हैं जहां हालात गंभीर होते हैं, लेकिन फिर भी दर्शकों को हंसी आ जाती है। डर, कन्फ्यूजन और ह्यूमर का मिक्स आज की OTT ऑडियंस को काफी पसंद आता है। डायरेक्टर कुलदीप कुनाल ने फिल्म को सिर्फ थ्रिल तक सीमित नहीं रखा है। ऐसा महसूस होता है कि उन्होंने किरदारों की सोच, डर और लालच को भी बराबर अहमियत दी है। हर किरदार कुछ न कुछ छिपा रहा है और हर कोई खुद को बचाने की कोशिश में लगा हुआ है।

टिपिकल बॉलीवुड फिल्मों से अलग है ‘मोमाकू’

फिल्म का नाम ‘मोटर माचिस और कटर’ भी काफी अलग और ध्यान खींचने वाला है। नाम सुनते ही महसूस होता है कि फिल्म की दुनिया थोड़ी अजीब, थोड़ी देसी और पूरी तरह अनप्रिडिक्टेबल होने वाली है। सबसे खास बात यह है कि ‘मोमाकू’ खुद को एक टिपिकल बॉलीवुड फिल्म की तरह नहीं नजर आने वाली है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। रॉ स्टोरीटेलिंग, देसी माहौल, डार्क ह्यूमर और अनप्रिडिक्टेबल कहानी इसे उन फिल्म में शामिल कर सकते हैं जिनकी चर्चा रिलीज के बाद धीरे-धीरे काफी बढ़ती है।

जयदीप अहलावत ने भी की तारीफ

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता जयदीप अहलावत ने भी फिल्म की तारीफ की थी। उन्होंने इसकी 'रूटेड स्टोरीटेलिंग' और 'मैडनेस' का जिक्र किया था। उनका यह बयान फिल्म के टोन और माहौल को काफी अच्छी तरह समझाता है।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें छोटे शहरों की दुनिया हो, किरदार पूरी तरह परफेक्ट न हों, कहानी हर थोड़ी देर में नया मोड़ ले और आखिर तक सस्पेंस बना रहे, तो ‘मोमाकू- मोटर माचिस और कटर’ आपके लिए एक दिलचस्प फिल्म साबित हो सकती है। यह फिल्म 4 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म केबलवन पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: गर्मी में पेट को देगा ठंडक, नोट करें पुदीना कांजी वड़ा की आसान रेसिपी
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 26 May 2026 at 13:36 IST