pudina kanji vada

Pudina Kanji Vada Recipe: भीषण गर्मी में पेट को देगा ठंडक, नोट करें पुदीना कांजी वड़ा की आसान रेसिपी

Pudina Kanji Vada Recipe: मई और जून की चिलचिलाती धूप में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में उत्तर भारत और राजस्थान की पारंपरिक डिश पुदीना कांजी वड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है। पुदीने की ठंडी तासीर और राई का पाचक पानी मिलकर पेट को अंदर से बिल्कुल ठंडा रखते हैं और गैस, एसिडिटी व बदहजमी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। आइए देखते हैं इसे बनाने की आसान विधि क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री

एक कप भीगी हुई मूंग दाल
एक कप ताजा पुदीना
आधा कप हरा धनिया
दो से तीन हरी मिर्च
दो बड़े चम्मच पिसी हुई राई
आधा छोटा चम्मच हींग
एक बड़ा चम्मच काला नमक
स्वादानुसार नमक
लाल मिर्च
हल्दी पाउडर
तेल 

Image: freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक मिट्टी या कांच के बर्तन में डेढ़ लीटर उबला और ठंडा किया हुआ पानी लें। अब मिक्सी में पुदीना, हरा धनिया और हरी मिर्च को थोड़े से पानी के साथ पीसकर बारीक पेस्ट बना लें और इसे पानी में मिक्स कर दें।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस पानी में पिसी हुई राई, हींग, काला नमक, सफेद नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं। अब बर्तन के मुंह को सूती कपड़े से बांधकर एक से दो दिन के लिए धूप या गर्म जगह पर रखें ताकि पाचक खमीर उठ जाए।
 

Image: freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मूंग दाल को कम पानी के साथ मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब इस पिसी दाल में एक चुटकी हींग, थोड़ा सा नमक और बारीक कटा पुदीना मिलाएं। दाल को पांच मिनट तक फेंटें ताकि वड़े एकदम स्पंजी बनें।
 

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तेल गर्म करें और हाथों को गीला करके छोटे-छोटे वड़े  सुनहरे होने तक तलें। तले हुए वड़ों को तुरंत गुनगुने पानी में दस मिनट के लिए डाल दें ताकि इनका एक्स्ट्रा तेल निकल जाए और ये बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएं।

Image: freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दस मिनट बाद वड़ों को हथेलियों से हल्के से दबाकर पानी निचोड़ें और इन्हें तैयार कांजी के खट्टे पानी में डाल दें। अब फ्रिज में रख दें। पेट को तृप्त करने वाला ठंडा, चटपटा पुदीना कांजी वड़ा तैयार है।
 

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड