अपडेटेड 20 November 2025 at 21:29 IST

Miss Universe 2025: स्टेज से मुंह के बल गिरी मिस जमैका, जज हुए हैरान, शॉकिंग मूमेंट हुआ वीडियो में कैद

Miss Universe 2025: मिस यूनिवर्स 2025 का फिनाले 21 नवंबर को होने वाला है। उससे पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें मिस यूनिवर्स जमैका स्टेज से गिर जाती हैं।

Gabrielle Henry suffered a nasty fall at the Miss Universe 2025 pageant in Thailand | Image: Republic

Miss Universe 2025: 74वीं मिस यूनिवर्स कंपटीशन इस साल थाईलैंड के बैंकॉक में हो रहा है। दुनियाभर के देशों ने इस कंपटीशन में हिस्सा लिया है। भारत से मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स 2025 में भाग ले रही हैं। इस बीच, कंपटीशन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें मिस यूनिवर्स जमैका (Miss Universe Jamaica) स्टेज से नीचे गिर जाती हैं।

मिस यूनिवर्स 2025 का फिनाले 21 नवंबर को होने वाला है। फिलहाल कंपटीशन के शुरुआती राउंड चल रहे हैं जिससे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मिस जमैका एक हादसे का शिकार हो जाती हैं।

मिस यूनिवर्स 2025 में स्टेज से गिरीं मिस जमैका 

मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनल से ठीक दो दिन पहले यानि 19 नवंबर को ये घटना हुई है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे मिस यूनिवर्स जमैका गैब्रिएल हेनरी (Gabrielle Henry) स्टेज पर रैंप वॉक कर रही थीं। उस दौरान, उन्होंने ऑरेंज रंग का काफी खूबसूरत आउटफिट पहना था। वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मंच पर चल रही थीं कि इतने में वो चलते-चलते स्टेज के किनारे आ जाती हैं और एक स्टेप मिस करने की वजह से नीचे गिर जाती हैं।

इस घटना के बाद गैब्रिएल हेनरी को तुरंत स्ट्रेचर पर लेटाकर अस्पताल ले जाया जाता है। दरअसल, थाईलैंड के पाक क्रेट स्थित इम्पैक्ट एरिना में चल रहे कंपटीशन में मिस यूनिवर्स 2025 के कंटेस्टेंट अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट करते हुए रैंप वॉक कर रहे थे। हेनरी ने चमकदार ऑरेंज गाउन पहन रखा था जिसके साथ मैचिंग केप था। हालांकि, उनके साथ हुए इस हादसे के बाद वो अस्पताल पहुंच चुकी हैं।

अब कैसी है मिस जमैका की हालत?

हेनरी के बुरी तरह गिरने पर दर्शक और जज सदमे में खड़े हो गए। मिस यूनिवर्स संगठन के प्रेसीडेंट राउल रोचा और मिस यूनिवर्स थाईलैंड के डायरेक्टर नवात इत्सराग्रिसिल तुरंत मदद के लिए भागे-भागे मिस जमैका के पास चले गए थे। बाद में राउल रोचा ने बताया कि हेनरी का इलाज चल रहा है और उन्हें कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। राहत की बात ये रही कि उनकी कोई हड्डी नहीं टूटी है। 

ये भी पढे़ंः Orry ने पुलिस से बोला झूठ? ड्रग्स केस में समन के बीच Travis Scott का कॉन्सर्ट एंजॉय करते दिखे, वीडियो पर बवाल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 21:29 IST