अपडेटेड 7 June 2025 at 16:35 IST
अभी भी निक जोनस को भुला नहीं पाई हैं Miley Cyrus, बोलीं- उनकी शादी प्रियंका चोपड़ा से हुई लेकिन…
Miley Cyrus on Nick Jonas: पॉप स्टार माइली साइरस ने सालों बाद अपने एक्स-बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके दिल में अभी भी निक के लिए प्यार है।
Miley Cyrus on Nick Jonas: ग्लोबल पॉप स्टार माइली साइरस का सालों बाद अपने एक्स-बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर दर्द छलक पड़ा है। एक समय था जब दोनों के टीनेज रोमांस के चर्चे हर मीडिया चैनल पर थे। फिर दोनों अलग हो गए। निक ने 2018 में प्रियंका चोपड़ा के साथ घर बसा लिया और अब एक प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पिता हैं। इस बीच, माइली साइरस ने अब एक इंटरव्यू में निक जोनस को लेकर बात की है।
माइली साइरस जल्द 'समथिंग ब्यूटीफुल' से कमबैक कर रही हैं। वो हाल ही में एक पॉडकास्ट Every Single Album में पहुंची थीं जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। इसी दौरान, उन्होंने सिंगर-एक्टर निक जोनस संग अपना रिलेशनशिप टूटने पर भी अपना दर्द बयां किया।
एक्स-बॉयफ्रेंड निक जोनस पर बोलीं माइली साइरस
ग्रैमी अवॉर्ड विनर माइली ने खुलासा किया कि जिस तरह निक के साथ चीजें खत्म हुई थीं, वो उससे खुश नहीं थीं। 2005-2009 के बीच उनका ऑन-ऑफ रिलेशनशिप था। अब सालों बाद माइली ने पॉडकास्ट में कहा- ‘मुझे निक जोनस पसंद हैं। मुझे अभी भी उनमें दिलचस्पी है। अब उनकी शादी हो चुकी है। उनकी एक बेटी भी है’।
माइली की माने तो, जब वो निक के साथ थीं तो उन्होंने उनके साथ म्यूजिकल टूर करने से मना कर दिया था और अपने भाईयों जोनस ब्रदर्स टूर में शामिल हो गए थे। इससे माइली का दिल टूट गया था। वो निक के साथ रहना चाहती थीं लेकिन फिर उन्हें अहसास हुआ कि वो अपने काम को अहमियत दे रहे हैं।
माइली साइरस बोलीं- 'नाइली हमेशा रहेगा'
माइली साइरस ने पॉडकास्ट में कहा कि अब वो और निक जोनस अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन ‘नाइली’ हमेशा रहेगा। बता दें कि फैंस माइली और निक की जोड़ी को प्यार से ‘नाइली’ कहकर बुलाते थे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 June 2025 at 16:35 IST