अपडेटेड 11 March 2026 at 19:08 IST

Monalisa Marriage: कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से कर ली शादी? फोटो वायरल

Monalisa Marriage: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की मांग में सिंदूर लगी हुई फोटो वायरल हो रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है उन्होने अपने मुस्लिक बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी रचा ली है।

Follow :  
×

Share


Mahakumbh viral girl Monalisa | Image: X

Monalisa Marriage: महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने, अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी करती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर मंदिर में हुई, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

महाकुंभ की वायरल गर्ल ने की शादी

वायरल वीडियो में मोनालिसा लाल साड़ी पहने दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं। उनकी मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है। वहीं उनके साथ खड़े हुए दूल्हे फरमान खान पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहे हैं और वे मोनालिसा के गले में पड़े मंगलसूत्र को ठीक करते दिखाई दे रहे हैं। मंदिर में हुई इस शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मीडिया कर्मी भी मौजूद बताए जा रहे हैं।

मंदिर में जाकर लिया देवता का आशीर्वाद

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद इस कपल ने मंदिर में देवता के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लि है। बताया जा रहा है कि यह पूरा समारोह मंदिर परिसर में ही संपन्न हुआ है। शादी के बाद दोनों ने पुजारी से भी अपने नए जीवन के लिए आशीर्वाद लिया है।

राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि इस शादी समारोह में केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी, सीपीएम राज्य सचिव एम वी गोविंदम और सांसद ए ए रहीम भी मौजूद थे। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सिंंदूर लगा लाल जोड़े में वायरल हो रही मोनालिसा की की फोटो की पुष्टी रिपब्लिक भारत नहीं करता है। न ही इस फोटो के बारे में मोनालिसा या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने आया है।

 

कुछ दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थीं तिरुवनंतपुरम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले ही मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। बताया गया कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके पिता विजय सिंह भोसले उन पर अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का दबाव बना रहे हैं। इसके बाद अब यह शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग भेज रहे बढ़ाइयां

फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह- तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग इस जोड़े को नई शुरुआत की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कुछ यूजर्स इस खबर पर हैरानी भी जता रहे हैं। लाखों लोग इस फोटो को देख चुके हैं और यह लगातार अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। अभी तक वायरल हो रही फोटो का सच सामने नहीं आया है, लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि, क्या सच में महाकुंभ की वायरल गर्ल ने शादी रचा ली है?

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के मिस्ट्री बॉय का आया पहला रिएक्शन, बताया रिश्ते का सच

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 19:08 IST