'उस मोटे के साथ...', अब 'लॉक अप 2' में सोने को लेकर शिल्पा शिंदे किया जमकर ड्रामा, राम कपूर को लेकर कह दी ऐसी बात कि मच गया बवाल

Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जब एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने को-कंटेस्टेंट राम कपूर को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शो के दौरान सोने की व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हुआ इसके बाद शिल्पा ने राम कपूर पर बॉडी शेमिंग वाला भद्दा कमेंट कर दिया।

Lock Upp 2 | Image: X

Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी तकरार बढ़ती जा रही है। शो में जब से शिल्पा शिंदे ने कदम रखा है, तब से वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक अन्य कंटेस्टेंट राम कपूर को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। शिल्पा ने यह भद्दी टिप्पणी श्रेया कालरा के सामने की, जिस पर वहां मौजूद अन्य लोगों की कमेंट भी सामने आई हैं।

रात में सोने की बात पर हुआ भारी हंगामा

शो के हालिया एपिसोड में इनमेट्स को हर छोटी-सुविधा के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी है। मेकर्स के नियम के मुताबिक इस बार शिवांगी जोशी को घर का कैप्टन बनाया गया है, जिनके पास सभी खाने-पीने और सुविधाओं का पूरा एक्सेस है। दूसरी तरफ आकांक्षा चमोला की टीम इस टास्क में हार चुकी है, जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एपिसोड में दिखाया गया कि शिवांगी ही अपनी टीम के लिए जरूरत का सामान और खाना मंगा रही हैं। इसी दौरान जब रात में सोने के लिए बेड अलॉट करने की बारी आई, तो शिवांगी ने शिल्पा शिंदे को सेल के अंदर सोने का प्रस्ताव दिया। हालांकि, शिल्पा ने इस फैसले को अहसान बताते हुए सीधे तौर पर ठुकरा दिया क्योंकि उसी सेल में राम कपूर भी सोने वाले थे।

July 20, 2026

 

 

शिल्पा शिंदे ने की बॉडी शेमिंग, श्रेया कालरा के सामने दिया बयान

जब शिल्पा शिंदे ने सेल के अंदर सोने से साफ इंकार किया, तो श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की। श्रेया लगातार शिल्पा से आग्रह करती रहीं कि वह अंदर जाकर आराम से सो जाएं। इसी बहस के दौरान शिल्पा अपना आपा खो बैठैं और चिल्लाते हुए बोलीं कि वह उस मोटे के साथ कभी अंदर नहीं सोएंगी। शिल्पा का इशारा सीधे तौर पर राम कपूर की तरफ था। श्रेया ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की कि दोनों के बिस्तर बिल्कुल अलग-अलग हैं, लेकिन शिल्पा अपनी जिद पर अड़ी रहीं और उनकी बात मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद आकांक्षा चमोला की पूरी टीम ने रात बाहर ही बिताने का फैसला किया, जिसमें शिल्पा शिंदे भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें: 'सनातन से ही भगवा आसमान था और है, शिवाजी और नानक को पिता कहते हैं' VIDEO

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 July 2026 at 23:39 IST