'गौरव की जगह मेरा कुत्ता ही...', Lock Upp 2 में पति Gaurav Khanna की एंट्री पर भड़कीं Akanksha Chamola, नटिजंस बोले- शर्मनाक, 12 साल साथ रहने..,VIDEO
Lock Upp 2 Updates: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' आजकल सभी को पसंद आ रहा है। शो की विवादित बातें फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की ऐसी बात फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Akanksha Chamola Comment On Gaurav Khanna Entry In Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में इन दिनों काफी इमोशनल और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे। लेकिन, अपने पति को अचानक सामने देखकर खुश होने के बजाय आकांक्षा नाराज नजर आईं और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं शो में क्या कुछ हुआ और आकांक्षा ने अपने रिश्ते को लेकर क्या बड़े खुलासे किए।
पति को बताया 'अजनबी'
शो के लेटेस्ट एपिसोड में परिवार वालों की एंट्री का सिलसिला चल रहा था। इसी दौरान आकांक्षा अपनी को-कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा के साथ बैठी बातचीत कर रही थीं।
जब श्रेया ने कहा कि बाकियों के घरवाले आ गए हैं और अब वह भी अपने बॉयफ्रेंड को मिस कर रही हैं, तो इस पर आकांक्षा ने रिएक्ट किया। आकांक्षा ने गौरव को अपना 'एक्स' बताते हुए कहा कि उनके पास कोई फैमिली मेंबर नहीं, बल्कि एक 'अजनबी' आया था। आकांक्षा ने बताया कि कंटेस्टेंट वरुण भी इस बात पर हंस रहे थे कि उनका परिवार नहीं, बल्कि एक अजनबी उनसे मिलने आया है।
"कुत्ता आ जाता तो ज्यादा खुश होती"
बातचीत के दौरान आकांक्षा ने यह साफ किया कि गौरव के आने से उन्हें कोई खास खुशी नहीं मिली। उन्होंने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा
"उससे ज्यादा मुझे खुशी तब होती जब मेरे परिवार से कोई आता। मुझे अपना कंफर्ट चाहिए था। मैं ज्यादा खुश होती अगर मेरी मम्मी या पापा में से कोई आ जाता, या फिर मेरा कुत्ता ही मुझसे मिलने आ जाता।"
आकांक्षा की इस बात पर शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा जोर-जोर से हंसने लगीं।
यूजर्स का फूटा गुस्सा, बोले- शर्मनाक!
भले ही शो के अंदर कंटेस्टेंट्स इस बात पर हंस रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर दर्शकों को आकांक्षा का यह बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया। नेटिजंस उनके इस बयान को 'शर्मनाक' बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो इंसान लगभग 12 साल तक आपके साथ रहा हो, उसके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना और उसकी तुलना कुत्ते से करना बहुत गलत है।
तलाक की कगार पर है रिश्ता
आपको बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी साल 2016 में बहुत धूमधाम से हुई थी। लेकिन 'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में ही आकांक्षा ने यह खुलासा कर दिया था कि दोनों की राहें अब अलग हो चुकी हैं।
अलग होने की क्या हैं वजहें?
दोनों पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं और फिलहाल तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। यह फैसला दोनों ने मिलकर लिया है। आकांक्षा ने शो में पहले बताया था कि उनके बीच 'बच्चा न होने' को लेकर भी मतभेद थे, जो दूरियों की एक वजह बना।
अफवाहों पर सफाई देते हुए आकांक्षा ने यह भी साफ किया था कि बच्चा न होना ही तलाक का इकलौता कारण नहीं है। उनके बीच कई अन्य आपसी और निजी मतभेद भी थे, जिसके चलते उन्होंने यह शादी खत्म करने का फैसला किया।
आकांक्षा का यह बेबाक और इमोशनल कन्फेशन फिलहाल 'लॉक अप' के दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि शो में आगे उनका सफर कैसा रहता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 24 July 2026 at 16:07 IST