Lock Upp 2 में Hina Khan बनीं स्पेशल गेस्ट, सालों बाद शिल्पा शिंदे से होगा आमना-सामना, बोलीं- 'ट्रेनिंग चाहिए तुम लोगों को'

Lock Upp 2 Updates: इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप सीजन 2' ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। ऐसे में शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर हिना खान और ऊर्फी जावेद की एंट्री होने वाली है।

Lock Upp 2 Hina Khan Vs Shilpa Shinde
Lock Upp 2 Hina Khan Vs Shilpa Shinde | Image: Social Media

Lock Upp 2 Hina Khan Vs Shilpa Shinde: रियालिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में अब ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। शो के आने वाले एपिसोड्स में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री करने वाली हैं। गुरुवार को मेकर्स ने हिना खान की एंट्री का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।

हिना और शिल्पा का होगा आमना-सामना

प्रोमो देखकर साफ लग रहा है कि हिना खान और शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के बीच एक बार फिर जबरदस्त तकरार देखने को मिलेगी। प्रोमो में हिना कंटेस्टेंट्स पर तंज कसते हुए कहती नजर आ रही हैं, "ट्रेनिंग चाहिए तुम लोगों को।"

इन दोनों के बीच की दुश्मनी कोई नई नहीं है; यह 'बिग बॉस' के दिनों से ही चली आ रही है, जहां दोनों के बीच अक्सर तीखी बहस देखने को मिलती थी।

क्यों गरमाया था दोनों के बीच विवाद?

'बिग बॉस' के बाद, हाल ही में इन दोनों का विवाद तब सुर्खियों में आया जब शिल्पा शिंदे ने कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया। शिल्पा ने कबूल किया था कि उन्होंने एक पुराने कानूनी विवाद के दौरान प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा केस दर्ज करवाया था।

Advertisement

हिना ने शिल्पा को लगाई थी फटकार

शिल्पा के इस खुलासे के बाद हिना खान काफी भड़क गई थीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर शिल्पा के इस बयान को "बेहद शर्मनाक" बताया था।

हिना ने अपने पोस्ट में लिखा था

"किसी विवाद में जीतने के लिए अपने जेंडर का इस्तेमाल करके किसी की छवि खराब करना बिल्कुल शर्मनाक है। इसके खिलाफ आवाज उठाना और इंसाफ मांगना सबका हक है। मैं यह सुनकर पूरी तरह हैरान हूं।"

Advertisement

हिना ने संजय कोहली को इस मामले का 'असली पीड़ित' बताते हुए यह सवाल भी उठाया था कि उन्होंने बाद में दोबारा शिल्पा के साथ काम करने का फैसला क्यों किया।

Uploaded image

कब और कहां देखें 'लॉक अप 2'?

अब जब हिना खान सीधे 'लॉक अप 2' के जेल में पहुंच गई हैं, तो दर्शक यह देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि सालों पुरानी यह दुश्मनी स्क्रीन पर क्या नया गुल खिलाती है।

  • कहां देखें: नेटफ्लिक्स 
  • दिन: शनिवार से गुरुवार
  • समय: रात 8 बजे

यह जरूर पढ़ें: Lock Upp 2: 'इसे बाहर निकालो...' Shreya Kalra को गंदे इशारे दिखाने पर Harshad Chopda पर फूटा जनता का गुस्सा, Pookie से बनाया 'Manchild' VIDEO

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड