अपडेटेड 1 November 2024 at 13:25 IST
Kylie Jenner ने अपने हैलोवीन लुक से मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी, पार्टी से न्यूड फोटो हुई लीक
Kylie Jenner: काइली जेनर ने हैलोवीन 2024 के लिए ऐसा लुक कैरी किया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस साल वो एकदम न्यूड हो गईं।
Kylie Jenner: काइली जेनर ने हैलोवीन 2024 के लिए ऐसा लुक कैरी किया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, इस साल ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियन’ की काइली एकदम न्यूड (Kylie Jenner Halloween Look) हो गई हैं। जी हां, उन्होंने इस साल अपने कई हैलोवीन लुक में से एक के लिए डेमी मूर (Demi Moore) के ‘स्ट्रिपटीज’ (Striptease) किरदार की कॉपी करने का फैसला किया है।
1996 की फिल्म में मूर ने एरिन ग्रांट नामक एक महिला का किरदार निभाया था। एक ऐसी महिला जो अपने पूर्व पति के खिलाफ कस्टडी बैटल के लिए पैसे कमाने के लिए स्ट्रिपिंग यानि कपड़े उतारना शुरू कर देती है।
काइली जेनर इस हैलोवीन के लिए हुईं न्यूड
‘स्ट्रिपटीज’ फिल्म से काइली जेनर ने दो आइकॉनिक लुक्स को रीक्रिएट किया है। इसमें से पहला तो फिल्म का पोस्टर ही था जिसमें काइली जेनर ने पैरों पर हाथ रखते हुए पोज दिया था। इस पोज में वो पूरी तरह से नग्न नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्टर की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस लुक को डेमी मूर ने भी काफी पसंद किया है जिन्होंने इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में रीशेयर किया है और लिखा- कमाल कर दिया काइली। मुझे काफी पसंद आया ये।
इसके अलावा, उन्होंने फिल्म से एक और आइकॉनिक लुक को कॉपी किया है। काइली जेनर ने फिल्म से डेमी मूर के लेसी लॉन्जरी वाले लुक को रीक्रिएट किया है। इसके साथ उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "स्ट्रिपटीज 96।"
काइली जेनर ने पिछले हैलोवीन पर क्या किया था?
काइली जेनर को अपने हैलोवीन लुक्स के लिए जाना जाता है। उन्होंने पिछले साल अपनी बहन केंडल जेनर के साथ मिलकर बैटमैन फॉरएवर से शुगर एंड स्पाइस का लुक रीक्रिएट किया था। वहीं, 2019 में उन्होंने द लिटिल मरमेड से एरियल को कॉपी किया था।
ये भी पढे़ंः 'करी की बदबू' वाले कमेंट पर Diljit Dosanjh ने दिया मजेदार जवाब, बंद हो जाएगी इन्फ्लुएंसर की बोलती
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 1 November 2024 at 12:13 IST