'हम बात तक नहीं करते...' Samay Raina संग फेक AI तस्वीर पर आगबबूला हुईं Kusha Kapila, बोलीं- झूठी है तस्वीर...

Kusha Kapila Fake AI Photo With Samay Raina: सोशल मीडिया पर कुशा कपिला और समय रैना की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे थे, लेकिन कुशा ने इस तस्वीर की सच्चाई फैंस के सामने रखी है।

Kusha Kapila And Samay Raina | Image: Social Media

Kusha Kapila And Samay Raina Fake AI Photo Viral Truth: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुशा कपिला और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे थे, लेकिन अब खुद कुशा कपिला ने सामने आकर इस पूरी तस्वीर की सच्चाई दुनिया को बता दी है। कुशा ने गुस्से में साफ किया है कि यह तस्वीर पूरी तरह से झूठी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इंटरनेट पर एक सेल्फी वायरल हो रही थी जिसमें समय रैना के साथ लाल टॉप पहने एक लड़की नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि वह लड़की कुशा कपिला हैं। इस तस्वीर के आते ही इंटरनेट पर कुशा को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा और भद्दे कमेंट्स आने लगे। कई यूजर्स यह नैरेटिव चलाने लगे कि अब समय रैना बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं, इसलिए कुशा उनके पास वापस जाकर दोस्ती करना चाहती हैं।

July 10, 2026

कुशा कपिला ने दिया करारा जवाब

इन सब बातों से नाराज होकर कुशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर कीं। उन्होंने उस वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए साफ लिखा, “यह फेक और प्लांटेड है।”

कुशा ने अपने फैंस को बताया कि तस्वीर में जो लड़की दिख रही है, वह कोई और है और वहां उनका चेहरा AI की मदद से लगाया गया है। एक्स (X) पर हो रही ट्रोलिंग पर गुस्सा जाहिर करते हुए कुशा ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन झूठी चीजों को फैलाने के लिए पैसे क्यों खर्च कर रहे हैं? कुछ लोग मुझे नीचा दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।”

 

July 11, 2026

उन्होंने इसे महिलाओं को कमतर दिखाने की कोशिश बताया और कहा, “यह कोई इंटरनेट विवाद नहीं है, बल्कि मुझे जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। मैं अपनी बात रखती हूं और आगे भी रखती रहूंगी।”

आखिर क्यों टूटी थी कुशा और समय की दोस्ती?

एक वक्त था जब कुशा और समय काफी अच्छे दोस्त माने जाते थे। लेकिन साल 2024 के आखिर में दोनों की दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई। कुशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि आशीष सोलंकी के शो 'प्रिटी गुड रोस्ट शो' में दोनों गेस्ट के तौर पर गए थे।

इसी शो में समय रैना ने कुशा की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ बेहद आपत्तिजनक जोक्स मारे थे, जिसके बाद से दोनों ने बातचीत बंद कर दी। कुशा ने खुलासा किया कि शो से पहले उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी और न ही जोक्स उनके साथ डिस्कस किए गए थे। कोई कॉन्ट्रैक्ट भी साइन नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, "वहां सब कुछ सिर्फ भरोसे के आधार पर हुआ था और मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि स्टेज पर मेरे बारे में क्या-क्या बोला जाने वाला है।"

कुशा के इस स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि वायरल हो रही तस्वीर महज एक अफवाह है और दोनों के बीच अब किसी तरह की कोई बातचीत या दोस्ती नहीं है।

यह जरूर पढ़ें: India's Got Latent Season 2: Samay Raina ने Alia Bhatt को किया सरेआम रोस्ट, कान्स को लेकर कसा तंज, एक्ट्रेस बोलीं- ‘शो में आकर…’
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 12 July 2026 at 23:35 IST