अपडेटेड 2 March 2026 at 09:07 IST

'मैंने दिल को दिल रहने दिया बाजार नहीं बनाया', पवन सिंह संग विवाद के बीच ज्योति सिंह का पोस्ट हुआ वायरल, क्या है पूरा मामला?

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच ज्योति सिंह ने बिना नाम लिए उन पर तंज कसा है।

Pawan Singh & Jyoti Singh | Image: Instagram

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से तनाव में है। मामला तलाक की कगार पर पहुंच गया है। इस बीच दोनों एक-दूसरे पर कमेंट करने से पीछे नहीं हटते। अब ज्योति सिंह ने बिना नाम लिए पावर स्टार पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने दिल को बाजार नहीं बनाया है।

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में है। एक और ज्योति अपने पति के साथ रहना चाहती हैं, जबकि पवन सिंह तलाक लेना चाहते हैं। एक्टर की पत्नी ने अलग होने पर एलिमनी की मांग की है।

पवन सिंह पर ज्योति सिंह का तंज

पति संग पर्सनल लाइफ में मची उथल-पुथल के बीच ज्योति सिंह आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। उनके हालिया पोस्ट से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- 'दिल में अब कोई ख्याल भी नहीं है, तेरे जाने का मलाल भी नहीं है। मुंतजिर मैं था जो तेरे आने का, अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है।'

मैंने दिल को बाजार नहीं बनाया- ज्योति सिंह

वीडियो के कैप्शन में ज्योति सिंह ने लिखा है, 'मैं खुद पर गर्व करती हूं। मैंने दिल को दिल रहने दिया बाजार नहीं बनाया।' यूजर्स इसे पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। इन दिनों पावर स्टार महिमा सिंह संग नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में हैं।

ज्योति सिंह ने व्लॉग किया लॉन्च 

इसके अलावा ज्योति सिंह ने अब अपना नया यूट्यूब चैनल 'ज्योति सिस्टर व्लॉग' लॉन्च किया है, जिसमें वो अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स दिया करेंगी। उन्होंने बताया कि वो व्लॉग बनाएंगी जहां फैंस को उनकी जिंदगी से जुड़े हर अपडेट मिलेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें प्यार मिलेगा।

25 मार्च को होगी अगली सुनवाई

बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामला कोर्ट में चल रहा है। फैसले के बारे में अगली सुनवाई यानी 25 मार्च को पता चलेगा, जहां दोनों कोर्ट में एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। बीती सुनवाई पर तबीयत खराब होने के चलते पवन सिंह नहीं पहुंच सके थे।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: होली से पहले जहीर को फिर सूझी शरारत, सोनाक्षी के साथ किया कुछ ऐसा; गुस्से में मारने को दौड़ी एक्ट्रेस - VIDEO

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 March 2026 at 09:07 IST