अपडेटेड 2 March 2026 at 08:17 IST

Sonakshi Sinha: होली से पहले जहीर को फिर सूझी शरारत, सोनाक्षी के साथ किया कुछ ऐसा; गुस्से में मारने को दौड़ी एक्ट्रेस - VIDEO

जहीर इकबाल ने एक बार फिर पत्नी सोनाक्षी के साथ प्रैंक किया है, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Follow : Google News Icon  
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal | Image: Instagram

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। जहीर अपनी पत्नी को जितना प्यार करते हैं, उतना ही उन्हें परेशान भी करते हैं। एक बार फिर उनके हालिया पोस्ट में इसकी झलक देखने को मिली। उन्होंने सोनाक्षी के साथ कुछ ऐसा मजाक किया जिससे वो हैरान रह गईं।

मालूम हो कि महज दो दिन बाद रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाने वाला है। लोग इसके रंग में अभी से रंगे हुए हैं। जहीर पर भी होली का रंग इस कदर चढ़ा कि उन्होंने सोनाक्षी को बिना बताए रंग दिया।

सोनाक्षी को जहीर ने फिर किया तंग

जी हां, जहीर ने सोनाक्षी के साथ बिल्कुल यही किया। वो और सोनाक्षी ऐड शूट की तैयारी कर रहे थे। इधर सोनाक्षी अपने डायलॉग की प्रैक्टिस करने में बिजी होती हैं, उधर जहीर के दिमाग में शरारत सूझ पड़ती है। फिर क्या था वो शरारत एक्सीक्यूट करने निकल पड़े।

जहीर ने कुछ ऐसे एक्सीक्यूट किया प्लान

सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ऐड शूट करने वाले होते हैं। हालांकि सोनाक्षी स्क्रिप्ट याद करने में थोड़ा टाइम लेती हैं। इतने में जहीर बताते हैं कि ब्रैंड उन्हें डबल पैसा देगी अगर वो ये 'शरारत' कर पाएंगे।

Advertisement

वीडियो में आगे देख सकते हैं कि जहीर के हाथ में एक हेलमेट है जिसके अंदर रंग भरा हुआ है। वो सोनाक्षी के पास अपना प्लान एक्सीक्यूट करने पहुंचते हैं। इस बात से अनजान सोनाक्षी उनसे कहती हैं कि जान ये स्कूटर कितना अच्छा है न? इसका कलर भी बहुत सुंदर है। वो कहती हैं कि अच्छा ये फैमिली स्कूटर है, इसलिए ये Rizta है। दिलचस्प है। इसके बाद सोनाक्षी अपना डायलॉग पढ़ने में बिजी हो जाती हैं।

पति को गुस्से में मारने को दौड़ी एक्ट्रेस

इतने में जहीर सोनाक्षी को रंगों से भरा हेलमेट पकड़ा देते हैं और उन्हें जल्दी पहनकर बैठने को कहते हैं। इस दौरान उनके हाव-भाव बिल्कुल नॉर्मल होते हैं, जिससे सोनाक्षी उनकी शरारत भाप ही नहीं पातीं। कुछ देर बाद वो डायलॉग प्रैक्टिस करते-करते हेलमेट पहनने के लिए अपने सिर पर ले जाती हैं और उनका बाल और चेहरा गुलाबी रंग से रंग जाता है। ये देखते ही जहीर हंसते हुए 'बुरा न मानो होली है' बोलकर स्कूटर से फरार हो जाते हैं। वहीं सोनाक्षी उन्हें पीटने के लिए पीछे दौड़ पड़ती हैं।

Advertisement

फैंस ने कपल पर जमकर लुटाया प्यार

वीडियो के कैप्शन में सोनाक्षी  ने लिखा, 'Rizta आसान है, हमारा रिश्ता गड़बड़ है।'  कपल का ये मस्ती भरा वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कोई जहीर को बचा लो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमें भी सोनाक्षी के पति की तरह पति चाहिए, जो हमें बहुत प्यार से तंग करे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सोनाक्षी का रिएक्शन जबरदस्त था।' एक ने मजाकियां अंदाज में पूछा, 'क्या ब्रांड ने तुम्हे डबल पे किया?'

यह भी पढ़ें: Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्री मैन से किया प्यार का इजहार? गले लगाकर बोलीं- I Love You…

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 March 2026 at 08:17 IST