अपडेटेड 25 March 2026 at 23:31 IST
Harshil Kalia Car Accident Video: कौन थीं एक्ट्रेस हर्षिल कालिया? दर्दनाक हादसे में हुई मौत, अब CCTV फुटेज आया सामने
Harshil Kalia Car Accident Video: एक्ट्रेस और मॉडल हर्षिल कालिया की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वीडियो सामने आया है।
Harshil Kalia Car Accident Video: ओटीटी वेब सीरीज 'क्राइम नेक्स डोर' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की सड़क हादसे में मौत हो गई है। महज 30 साल की उम्र में उनका यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहना इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए गहरा सदमा है। यह हादसा जयपुर में देर रात हुआ, जब वह शूट खत्म कर अपने घर लौट रही थीं। उनके जाने से परिवार में शोक की लहर छाई हुई है। आइए जानते हैं कौन थीं हर्षिल कालिया।
कौन थीं हर्षिल कालिया
हर्षिल कालिया का जयपुर की रहने वाली थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वहीं से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आईं और ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में अपने काम से पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने कुछ समय तक एक स्थानीय न्यूज चैनल ' राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम किया था। उनके पिता भी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। हर्षिल की असमय मौत ने परिवार और इंडस्ट्री को गहरे दुख में डाल दिया है।
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे उनकी कार जयपुर के शिप्रा पथ पर अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह पलट गई और एक्ट्रेस को गंभीर चोटें आईं थीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए पलटी हुई कार को सीधा किया। तुरंत हर्षिल को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें जल्द ही नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
CCTV फुटेज आया सामने
इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की गंभीरता साफ नजर आ रही है। वीडियो ने हादसे की भयावह तस्वीर को और साफ कर दिया है, जिससे हर कोई हैरान है। जयपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे की कार्यवाई अभी जारी है, जिसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 23:31 IST