Armaan Malik के नन्हे बेटे का चेहरा Reveal, क्या बिल्कुल अपने भाई 'जैद' की कार्बन कॉपी है पायल का लाडला? देखें पहली तस्वीर
Armaan Malik Baby Boy Face Reveal: अरमान मलिक ने अपने घर में नन्हे बेटे का स्वागत किया है। उन्होंने बेबी का फेस भी रिवील कर दिया है। अब लोग बोले रहे हैं कि वह अपने भाई जैद का कार्बन कॉपी लग रहा है। देखें पहली तस्वीर।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Armaan Malik Baby Boy Face Reveal: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से चर्चा में आए अरमान मलिक और उनकी फैमिली एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाला यह परिवार अब नई खुशखबरी को लेकर चर्चा में आ गया है। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद फैंस बेसब्री बच्चे की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे थे। अब यूट्यूबर ने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर दी है।
बेटे के जन्म से गूंजी खुशियां
अरमान मलिक कि दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि पायल ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने न सिर्फ जेंडर बताया बल्कि बेबी का चेहरा भी फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा कि बेबी बिल्कुल जैद जैसा दिखता है, जिससे फैंस की खुशी और बढ़ गई है। बच्चे के जन्म के बाद जब पहली तस्वीर सामने आई थी, तब बेबी के सिर पर पिंक हैट देखकर कई लोगों ने अंदाजा लगाया था कि बेटी हुई है। हालांकि अब कृतिका के खुलासे के बाद यह साफ हो गया है कि मलिक परिवार में बेटे ने जन्म लिया है।
पांचवीं बार पिता बने अरमान
इस खुशखबरी के साथ ही अरमान मलिक पांचवीं बार पिता बन गए हैं। पायल पहले से एक बेटे और जुड़वां बच्चों की मां हैं, जबकि कृतिका मलिक एक बेटे जैद की मां हैं। ऐसे में अब परिवार और भी बड़ा और पूरा होता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर मिल रही ढेरों शुभकामनाएं
फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं और पायल मलिक के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि अरमान और उनकी दोनों पत्नियां अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा और ट्रोलिंग का सामना भी करते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। बिग बॉस में भी यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ घर में गए थे। शो में जाने के बाद तीनों लोगों को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।