अपडेटेड 26 September 2024 at 16:56 IST
बेइंतहा प्यार! पत्नी पहनना चाहती थी बिकिनी, कहीं कोई छेड़ ना दे; 418 करोड़ में पूरा आइलैंड खरीद डाला
Dubai: दुबई में एक ऐसा भी बिजनेसमैन है जिसने अपनी पत्नी की खातिर एक प्राइवेट आइलैंड ही खरीद लिया है। उसने ऐसा इसलिए किया ताकी उसकी पत्नी बिकिनी पहन सके।
Dubai : दुनियाभर में ऐसे कई अरबपति हैं जो अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए उनपर महंगे तोहफे की बारिश कर देते हैं। कुछ हीरों का हार ले आते हैं तो कुछ बंग्ला तक गिफ्ट कर देते हैं। हालांकि, दुबई में एक ऐसा भी बिजनेसमैन है जिसने अपनी पत्नी की खातिर एक प्राइवेट आइलैंड ( Dubai businessman bought island for wife) ही खरीद लिया है।
जी हां, इस बात की जानकारी खुद उस महिला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। 26 साल की सऊदी अल नदक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने बताया कि वो बिकिनी पहनना चाहती थी इसलिए उसके अरबपति पति ने उसके लिए पूरा आइलैंड ही खरीद लिया।
दुबई के बिजनेसमैन ने पत्नी के लिए खरीदा आइलैंड
इस बिजनेसमैन का नाम Jamal Al Nadak है जिसने करीब 3 साल पहले एक ब्रिटिशर लड़की से शादी की थी। दोनों की मुलाकात दुबई में पढ़ाई के लिए दौरान हुई और फिर उन्होंने शादी कर ली। फिलहाल सऊदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम और टिकटॉक हैंडल के जरिए अपने महंगे लाइफस्टाइल की झलक दिखाती रहती हैं।
इसी कड़ी में, उन्होंने ये वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने उनके लिए एक पूरा प्राइवेट आइलैंड ही खरीद लिया है। हालांकि, उन्होंने इस वीडियो में ये नहीं बताया कि ये आइलैंड असल में कहां पर है लेकिन उन्होंने इसकी कीमत जरूर बता दी है। सऊदी ने दावा किया कि उनके पति ने 50 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। ये आइलैंड एशिया में है।
पत्नी पहन सके बिकिनी तो खरीदा आइलैंड
कंटेंट क्रिएटर ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में खुलासा किया कि ये एक इनवेस्टमेंट है और कपल काफी समय से ऐसा करने के बारे में सोच रहा था। वो चाहते थे कि उनकी पत्नी आइलैंड पर सेफ हो और आराम से बिकिनी पहन सके इसलिए ही उन्होंने करीब 418 करोड़ रुपए का आइलैंड खरीद लिया है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 September 2024 at 16:56 IST