अपडेटेड 12 June 2025 at 07:27 IST
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा ने दिखाई बेटे की झलक, नाम भी किया रिवील; बताया क्या है इसका मतलब
यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने हाल ही में अपने बेटे का प्यारा सा नाम रिवील किया है। इसके साथ ही उन्होंने नाम का मतलब भी बताया है।
Saba Ibrahim Reveals Baby's Name: दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने 22 मई को बेटे का स्वागत किया। इस वक्त नन्हे मेहमान के आगमन से घर में खुशियों का माहौल है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की झलक दिखाई। साथ ही साथ उसके नाम का भी खुलासा किया है।
दरअसल, साल 2023 में सबा इब्राहिम को मिसकैरेज के दर्द से गुजरना पड़ा था। अपने बच्चे को खोने के दुख से वो टूट गई थीं। उन्होंने बताया था कि मिसकैरेज के बाद से लोग उन्हें दयनीय नजरों से देखने लगे थे। खैर, अब वो एक नन्हे से 'राजकुमार' की मां बन चुकी हैं। उन्होंने बच्चे का नामकरण भी कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट और यूट्यूब व्लॉग में दी है।
सबा-खालिद ने बेबी की फोटो की शेयर
सबा और उनके पति खालिद ने इंस्टा पर बेटे संग तस्वीर शेयर की है। इसमें वो अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बेबी की फोटो भी शेयर की है। हालांकि उसका फेस रिवील नहीं किया गया है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'हमारा और आपका हैदर। इस नन्ही सी जान को दुआओं में याद रखें।'
कपल ने बेटे के नाम और मतलब किया रिवील
सबा ने खुलासा किया कि वो बकरीद के मौके पर बेटे का नाम रिवील करने वाली थी। लेकिन पेरेंट्स के मौदहा जाने की वजह से वो नहीं बता पाईं। अब सबा और खालिद ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'हैदर' रखा है जिसका मतलब 'शेर' होता है। ये नाम अरबी मूल का है जो साहस, शक्ति और बहादुरी का प्रतीक है। हैदर नाम का संबंध पैगंबर मुहम्मद के चचेरे भाई और दामाद अली इब्न अबी तालिब से है जिन्हें अल्लाह का शेर कहा जाता है।
मन्नतों के बाद पेरेंट्स बने सबा-खालिद
उन्होंने बताया कि शायद मुहर्रम के समय ही हमने दुआ की थी। उसी वक्त हमने सोच लिया था कि हम अपने बच्चे का नाम हैदर रखेंगे। उनके गांव मौदाहा में ऐसी मान्यता है कि मुहर्रम के दौरान जो भी दुआ मांगी जाए वो कुबूल होती है। सबा और खालिद को बड़ी मुश्किलों के बाद माता-पिता बनने का सुख मिला है। कपल के परिवार में खुशियां छाई हुई हैं।
अब तक ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं कर पाया कपल
बता दें कि बड़ी मुश्किलों के बाद सबा और खालिद माता-पिता बने हैं, इसके बावजूद वो अब तक अपनी खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं कर पाए हैं। उनका कहना है कि भाभी दीपिका कक्कड़ ठीक हो जाएंगी उसी के बाद जश्न मनाया जाएगा।
अब कैसी है दीपिका की हालत?
वहीं दीपिका कक्कड़ की बात करें तो हाल ही में दीपिका की सर्जरी कर उनका ट्यूमर रिमूव किया जा चुका है। इसके लिए एक्ट्रेस 3 दिनों तक आईसीयू में थीं। अब उन्हें प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। सर्जरी कामयाब रही है। लेकिन टाकों के चलते एक्ट्रेस अब भी तकलीफ में हैं। शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग में इसकी जानकारी दी थी। सर्जरी के बाद दीपिका पहली बार फैंस से बात करते हुए भावुक हो गई थीं। उन्होंने लगातार दुआ कर रहे फैंस का तहे दिल से शुक्रिया भी अदा किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 June 2025 at 07:27 IST