'मैं सूली पर चढ़ने के लिए तैयार नहीं, मेरी मौत के बाद ही रिलीज होगी...', सतलुज विवाद के बीच दिलजीत दोझांस ने ऐसा क्यों कहा?
Diljit Dosanjh: फिल्म 'सतलुज' के कुछ ही घंटों बाद हटाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया था, जिसमें उन्होंने फैंस के भावुक बातें की थी। इन भावुक बातों ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा छेड़ दी है और अब उनके फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब एक्टर की असली कहानी दुनिया के सामने आएगी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Diljit Dosanjh On Satluj Controversy: हाल ही में मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 3 जुलाई 2026 को अचानक यह फिल्म रिलीज हुई और देखते ही देखते इसे भारत में बैन भी कर दिया गया। इसी विवाद के बीच दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर अपने फैंस से बात की और अपनी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और दिलजीत ने ऐसा क्यों कहा कि उनकी जिंदगी की कहानी उनकी मौत के बाद ही दुनिया के सामने आएगी।
क्या है 'सतलुज' फिल्म का पूरा विवाद?
पहले इस फिल्म का नाम 'पंजाब 95' था, जिसे बाद में बदलकर 'सतलुज' कर दिया गया। फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया था। शुरुआत में दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया, लेकिन सिर्फ 2 दिन बाद ही इसे हटा दिया गया कर दिया गया और भारत में बैन लग गया।
दिलजीत दोसांझ ने अपने एक पुराने लाइव वीडियो में पहले ही यह चिंता जताई थी कि शायद इस फिल्म को बैन कर दिया जाएगा, और आखिरकार वही हुआ।
"मेरी मौत के बाद ही रिलीज होगी मेरी किताब"
फिल्म बैन होने के बाद दिलजीत इंस्टाग्राम लाइव के जरिए अपने फैंस से रूबरू हुए। उन्होंने बैन के मुद्दे पर तो बात की ही, साथ ही अपनी बायोपिक का जिक्र करते हुए एक चौंकाने वाली बात कही। ऐसे में दिलजीत ने कहा, "मैं मरने से पहले अपनी जिंदगी पर एक किताब लिखूंगा, लेकिन वह मेरे मरने के बाद ही रिलीज होगी, उससे पहले नहीं। अगर मैंने पहले ये बता दिया, तो लोग मुझे जीने नहीं देंगे।"
दिलजीत सच बोलने से क्यों बच रहे हैं?
अपने इस फैसले के पीछे दिलजीत ने बहुत ही भावुक और व्यवहारिक कारण बताए। दिलजीत ने कहा कि उनकी जिंदगी से सिर्फ वह अकेले नहीं जुड़े हैं। उनका परिवार, दोस्त और एक बहुत बड़ी टीम उनके साथ काम करती है। वह सच बोलकर इन सभी लोगों को किसी परेशानी में नहीं डालना चाहते। उन्होंने सूफी संत मंसूर अल-हलाज का जिक्र करते हुए समझाया कि दुनिया में हर सच कहने की एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।
दिलजीत ने साफ शब्दों में कहा, “अभी मैं इस दुनिया के रंग तमाशे देख रहा हूं, वो मुझे देखने दो। मैं सूली पर चढ़ने या उस कीमत को चुकाने के लिए अभी तैयार नहीं हूं।” उनका मानना है कि उनकी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे कड़वे सच हैं, जिन पर वह जीते-जी खुलकर बात नहीं कर सकते।
फैंस से दिलजीत की खास अपील
एक तरफ जहां फिल्म का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं कई सेलेब्स भी दिलजीत और उनकी फिल्म के समर्थन में आगे आ रहे हैं। लाइव सेशन के अंत में, दिलजीत ने अपने फैंस से एक खास गुजारिश की। उन्होंने कहा कि फिल्म भले ही बैन हो गई हो, लेकिन लोग इसे डाउनलोड करके जरूर देखें। उनका मकसद सिर्फ इतना है कि फिल्म की कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी चाहिए। दिलजीत की इन भावुक बातों ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा छेड़ दी है और अब उनके फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब एक्टर की असली कहानी दुनिया के सामने आएगी।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 8 July 2026 at 17:19 IST