अपडेटेड 11 February 2026 at 23:58 IST

FA9LA Singer Flipperachi: फैंस का इंतजार खत्म, FA9LA गाने के सिंगर इंडिया में करेंगे कॉन्सर्ट, जानें कब होगा शो?

FA9LA Singer Flipperachi: धुरंधर फिल्म के साथ इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। अब इस गाने के बहरीनी रैपर फ्लिपराची अपना इंडिया टूर करने जा रहे हैं, इसका ऐलान भी हो चुका है।

Dhurandhar FA9LA Singer Flipperachi | Image: social media

FA9LA Singer Flipperachi: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर का जलवा रीलीज होने के बाद से ही कायम है। फिल्म को थिएटर के बाद अब ओटीटी पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के साथ इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। इस बीच फिल्म के गाने FA9LA के सिंगर खूब चर्चा में रहे थे। अब इस गाने के सिंगर फ्लिपराची अपना इंडिया टूर करने जा रहे हैं।

कब होगा Flipperachi का शो?

बहरीनी रैपर फ्लिपराची का कॉन्सर्ट जल्द ही भारत में होने वाला है, जिसका ऐलान भी हो चुका है। फ्लिपराची के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, वह 13 मार्च को मुंबई में एक कॉन्सर्ट के साथ भारत में डेब्यू करेंगे।

रैपर का यह शो फीनिक्स मार्केटसिटी में होगा, जो उनके बढ़ते इंटरनेशनल टूर सर्किट का हिस्सा है। बता दें, फ्लिपराची कंटेंपररी हिप-हॉप में सबसे चर्चित नई आवाजों में से एक हो गए हैं। वे अपने रॉ लिरिक्स, जॉनर-ब्लेंडिंग साउंड और बेबाक कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं।

कौन हैं फ्लिपराची?

भारतीय फैंस बेसब्री से फ्लिपराची सिंगर को लाइव सुनने के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं। खाड़ी क्षेत्र में फ्लिपराची काफी ज्यादा फेमस हैं और उनके गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। फ्लिपराची का असली नाम हुस्साम असीम है। वह खलीजी-स्टाइल रैप बनाते हैं और फ्लिपराची का गाना ‘Fa9la’ भी एक खलीजी रैप है।

फ्लिपराची बोले- 'इंडिया ने मुझे बहुत प्यार दिया'

फ्लिपराची ने एक बयान में मीडिया से कहा है, 'इंडिया ने मुझे बहुत प्यार दिया है और मुंबई एक ऐसा शहर है, जहां मैं हमेशा से परफॉर्म करना चाहता था। यहां की एनर्जी, लोग, कल्चर... यह सब बहुत जाना-पहचाना लगता है। यह शो लाउड, इमोशनल और यादगार होने वाला है'। 

ये भी पढ़ें:  Rajpal Yadav Net Worth: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक होकर भी तिहाड़ जेल में क्यों बंद हैं राजपाल यादव, पैसे की मदद की गुहार क्यों लगाई?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 23:58 IST