Rajpal Yadav Net Worth: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक होकर भी तिहाड़ जेल में क्यों बंद हैं राजपाल यादव, पैसे की मदद की गुहार क्यों लगाई?
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case : बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसे में उनकी नेट वर्थ चर्चा का विषय बनी हुई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rajpal Yadav Net Worth : बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को अपनी कॉमेडी के दम पर हर किसी से बहुत प्यार मिला है। वे अपनी फनी अदाकारी से सबको हंसाते हैं। उनकी फिल्म मलामाल वीकली, हंगामा, भूल भुलैया और चंदू चैंपियन जैसी फिल्मों को लोगों ने बहुत पसंद किया, लेकिन फिलहाल वो चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
चेक बाउंस केस के कारण जेल जाने की खबर के बाद उनकी नेट वर्थ और संपत्ति के बारे में काफी चर्चा हो रही है। आइए आसान जानते हैं कि राजपाल यादव की कमाई, संपत्ति और वर्तमान हालात क्या हैं।
100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम
उत्तर प्रदेश में जन्में राजपाल यादव ने 1999 में फिल्मों में डेब्यू किया और जल्दी ही कॉमेडी रोल्स से सुपरहिट हो गए। 'भूल भुलैया', 'मलामाल वीकली', 'हंगामा', 'चुप चुपके' जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है और रीजनल सिनेमा में भी नजर आए हैं। उनकी खासियत है टाइमिंग और हास्य, जिसने उन्हें घर-घर पहुंचाया।
राजपाल यादव की कमाई
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव एक फिल्म के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। 'भूल भुलैया 2' में छोटे पंडित के रोल के लिए उन्हें 1-2 करोड़ मिले थे। 'चंदू चैंपियन' में 2 करोड़ तक की फीस बताई जाती है। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई होती है। उनकी सालाना कमाई 4 से 7 करोड़ के बीच बताई जाती है।
Advertisement
राजपाल यादव की नेट वर्थ
नेट वर्थ की बात करें तो राजपाल यादव की कुल संपत्ति 50 करोड़ से 85 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित है। ज्यादातर रिपोर्ट्स में इसे 80 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। यह आंकड़ा फिल्मों से कमाई, प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट और अन्य स्रोतों से जोड़कर निकाला गया है। नेट वर्थ का मतलब कुल संपत्ति है, जिसमें कैश, घर, गाड़ियां, जमीन आदि शामिल होते हैं। इसमें से तुरंत पैसे निकालना हमेशा आसान नहीं होता।
राजपाल यादव के पास मुंबई में एक घर है, जहां वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। लग्जरी कारों में उनके पास BMW और Audi A8 जैसी गाड़ियां बताई जाती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उत्तर प्रदेश में पैतृक घर और कृषि भूमि का भी जिक्र है।